युवती को शादी का वादा कर भगाया, शादी की मांग पर करता था मारपीट उज्जैन जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आशीष पिता रामेश्वर जोशी, निवासी बजरंग कॉलोनी, तराना को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। घटना का विवरण और पुलिस कार्रवाई फरियादिया ने 04.06.2025 को थाना बड़नगर में शिकायत दर्ज की कि आरोपी आशीष ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर 1 वर्ष तक उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर वह मारपीट करता और अंततः उसे घर से निकाल दिया। थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 406/2025, धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस और 3(1)(w)(ii), 3(2)(v), 3(2)(va) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। View this post on Instagram पुलिस की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उनि. चांदनी पाटीदार, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुल सिंह राठौर, आर. संदीप बामनिया, आर. शोभित शुक्ला, आर. सूर्य कुमार, आर. युवराज सिंह, और म.आर. ज्योति हाड़ा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस अधीक्षक उज्जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) मयूर खंडेलवाल के कुशल मार्गदर्शन में यह सफल कार्रवाई संपन्न हुई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मेघालय में लापता इंदौर की सोनम रघुवंशी: तलाश तेज, परिवार ने उल्टी तस्वीर टांगी, CBI जांच की मांग रीवा के डॉक्टरो का डबल वेतन,डबल ड्यूटी व मुर्दों के नाम पर लाइसेंस जारी करने वालो पर कार्यवाही की मांग को लेकर रीवा कमिश्नर को दिया गया ज्ञापन