रीवा विधायक व स्वास्थ्य मंत्री के संरक्षण में डाक्टरो की बल्ले बल्ले।

मुर्दा डॉक्टर के नाम संचालित है तीन तीन अस्पताल।

भ्रष्टाचार की हद पार कर CMHO रीवा बिना जांच के जारी कर रहा लाइसेंस।

रीवा ।  रीवा जिले के स्वास्थ्य विभाग का भष्टाचार आये दिन सामने आते रहते है चाहे वो संजीवनी क्लिनिक घोटाला एवं फर्जी नियुक्ति घोटाला का हो या सीएमएचओ कार्यालय में नियम विरूद्ध तरीके से खरीदी का करोड़ो का मामला हो हमेशा सुर्खियों में बना रहता है लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही करने की जुर्रत नही कर रहा है इसी तरह से रीवा जिले के डाक्टरो की मनमानी एवं बिना जांच किये ही मनमानी तरीके से क्लिनिक,अस्पतालों, मेडिकल स्टोर और लैब का लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियो पर कार्यवाही करने के लिए कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुँवर सिंह पटेल और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, अरुण तिवारी मुन्नू ने रीवा कमिश्नर को ज्ञापन पत्र सौपा है।

उन्होंने कहा कि रीवा जिले के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में पदस्थ चिकित्सक जो नियमित रूप से  महाविद्यालय में पदस्थ है तथा शासन से वेतन प्राप्त करते हैं इसके उपरोक्त वही चिकित्सक प्राइवेट नर्सिंग होम में परमानेंट चिकित्सक के रूप में पदस्थ हैं। वहां भी पूरे समय डयूटी करते हैं कुछ चिकित्सक श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में बैठकर बीमार व्यक्तियों को अपने नर्सिंग होम में भेजकर भयंकर लूट कर रहे हैं।

उदाहरण के तौर पर अष्टभुजा नर्सिंग होम जवा में डॉक्टर विजय कुमार तिवारी जिनकी जन्म तिथि वर्ष 1900 एवं हरि अस्पताल त्योंथर में डॉ. विजय कुमार तिवारी की जन्म तिथि 1 जनवरी 1954 है इसी प्रकार विंध्या अस्पताल में डॉ. विजय कुमार तिवारी की जन्म तिथि 1 जनवरी 1954 है तीनों जगह एक ही चिकित्सक परमानेंट पद पर रहकर कार्य कर रहे हैं जबकि 125 वर्ष हो गए ऐसे में कैसे कोई डॉक्टर का लाइसेंस जारी किया गया। शायद डॉक्टर विजय कुमार तिवारी अब इस दुनिया में नहीं भी है।
   इसी प्रकार शांति नर्सिंग होम में डॉक्टर प्रियंका त्रिपाठी, डॉक्टर अवतार सिंह दोनों मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं शांति नर्सिंग होम में परमानेंट कार्य कर रहे हैं व इसी नर्सिंग होम में डॉक्टर केके परौहा जो 85 वर्ष से नियमित चिकित्सा के रूप में कार्यरत है। इसी प्रकार नेशनल हॉस्पिटल द्वारका नगर में डॉक्टर पूजा गहरवार और डॉक्टर अखिलेश सिंह पटेल नियमित कार्य कर रहे हैं और डॉक्टर अखिलेश सिंह पटेल अतुल्य अस्पताल गुढ़ में भी नियमित पद पर कार्य कर रहे हैं।

इसी प्रकार से  मिनर्वा हॉस्पिटल खन्ना टावर के पास डॉक्टर निधि गुप्ता, डॉक्टर श्रुति सोमवाल, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर दिवेश गावंडे यह सभी शासकीय चिकित्सा होते हुए भी प्राइवेट नर्सिंग होम में नियमित पद पर कार्य कर रहे हैं।

इसी प्रकार विहान हॉस्पिटल रतहरा में डॉ. करण सरोज कपूर, डॉक्टर अभिलाष सिंह, डॉक्टर श्रद्धा चंद्राकर, जो शासकीय चिकित्सा है साथ में परमानेंट चिकित्सक के रूप में नर्सिंग होम में भी पदस्थ हैं और कार्य कर रहे हैं।

इसी प्रकार से वरदान नर्सिंग होम में डॉक्टर कल्पना यादव डॉक्टर शब्द सिंह यादव, डॉक्टर अवतार सिंह यादव, डॉक्टर नेहा खटीक सभी मेडिकल कॉलेज के नियमित चिकित्सा हैं और सभी प्राइवेट नर्सिंग होम में भी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं।

राजकली नर्सिंग होम सोनौरी रोड एवं श्रीहरि हॉस्पिटल बरौली ठकुरान जवा में डॉक्टर बृजेंद्र नाथ शर्मा, जेपी रीवा प्लांट में डॉक्टर देवेंद्र लक्ष्मीचंद गांधी व डॉक्टर संतोष कुमार पाठक भी नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रकार डॉक्टर प्रमोद जैन जिनकी जन्मतिथि वर्ष 1900 दी गई है जो की 125 वर्ष बाद भी नियमित सेवा दे रहे हैं।

उपरोक्त चिकित्सक जब प्राइवेट नर्सिंग होम में बैठकर चिकित्सीय कार्य करते हैं एवं महाविद्यालय एवं शासकीय अस्पताल में दूर दराज से आए हुए बीमार पीड़ित व्यक्तियों को देखकर उपरोक्त परेशान व्यक्तियों को अपने नर्सिंग होम में भेजकर लूट कराने के लिए रेफर कर रहे हैं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मात्र वेतन प्राप्त करने के लिए शासकीय अस्पताल में उपस्थित रहते हैं जबकि सरकार के मानसा  अनुसार जो भी चिकित्सक अस्पताल के अलावा कहीं कोई उपचार करते हैं उसकी एक निश्चित राशि रोगी कल्याण समिति में जमा कराई जाती है परंतु रीवा जिले के अंदर कोई भी डॉक्टर के द्वारा किसी प्रकार की कोई राशि रोगी कल्याण समिति में जमा नही कराई गयी है।

जिसे लेकर कांग्रेस नेता कुँवर सिंह पटेल और कांग्रेस नेता विनोद शर्मा ने शासकीय अस्पताल एवं अपने नर्सिंग होम दोनों जगह नियमित रूप से वेतन लेने वाले समस्त चिकित्सकों के विरुद्ध विधि संगत कार्यवाही की जाए एवं नर्सिंग होम के लाइसेंस जारी करने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी रीवा के विरुद्ध पद से पृथक कर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराए जाने की कार्यवाही की जाय ताकि लोकतंत्र में गरीब जनता को भी सस्ता सुलभ उपचार मिल सके।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading