राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अभिनव पहल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ (NASO) की पर्यावरण इकाई पर्यावरण सुरक्षा सेना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित सेल्फी विथ नेचर 2025 कार्यक्रम ने देशभर के कृषि छात्रों में जबरदस्त उत्साह और पर्यावरण के प्रति सजगता का संचार किया।
  इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था। छात्रों ने प्रकृति के बीच ली गई रचनात्मक और जागरूकता से भरपूर सेल्फ़ियाँ साझा कर पर्यावरण प्रेम का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

वही प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी में प्रथम श्याम सिंह कुशवाहा दूसरा राज पांडे और तीसरे नंबर पर अनुप्रिया यादव रही।
श्याम सिंह कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भास्कर दुबे एवं राष्ट्रीय महासचिव आशुतोष तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।


इस अवसर पर डॉ. भास्कर दुबे ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सबका नैतिक दायित्व है। हमें गर्व है कि देशभर के कृषि छात्र इस जिम्मेदारी को निष्ठा से निभा रहे हैं।
वहीं आशुतोष तिवारी ने कहा कि
पर्यावरण सुरक्षा सेना जैसे अभियान युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। NASO सदैव छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता रहेगा।


कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मीडिया से भी संवाद किया और स्थानीय स्तर पर पौधरोपण, स्वच्छता और जागरूकता अभियानों में भाग लिया।
*पर्यावरण बचा-भविष्य संवारो*
यह कार्यक्रम न केवल एक प्रतियोगिता था बल्कि युवाओं में पर्यावरणीय चेतना जगाने वाला राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading