उज्जैन।। थाना बड़नगर पुलिस ने अवैध शराब प्रकरण में 6 माह से फरार आरोपी सीताराम डोडियार को बदनावर चौपाटी से गिरफ्तार किया। 21 दिसंबर 2024 को केसुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान सीताराम ने स्विफ्ट डिजायर कार (GJ-17 N-8116) छोड़कर भाग गया था, जिसमें 194.21 लीटर अवैध शराब (कीमत ₹1,64,070) बरामद हुई थी। कार (कीमत ₹6,00,000) सहित शराब जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया था। पूर्व में 5 अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 5 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सीताराम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं में दिखा प्रकृति के प्रति गहरा लगाव नशेड़ियों का अड्डा बना भोपाल का बोट क्लब: भोपाल को शर्मसार करने वाला कृत्य