झाबुआ। विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेडी में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री रामप्रपन्न जी महाराज एवं ब्रह्मलीन गुरुदेव पंडित श्री कालीचरण दास जी वैष्णव की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से तारखेडी धाम में शुभ प्रसंग अवसर पर विश्वमंगल हनुमान धाम पर महामृत्युंजयेश्वर भगवान परिवार सहित पुनः अपने नवनिर्मित निज मंदिर में विराजमान किए जाएंगे। देव स्थापना एवं प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुचारू रूप से किया जाएगा। जिले का प्राचीन तीर्थ स्थल विश्वमंगल हनुमान धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रति मंगलवार को यहां प्रदेश सहित सीमावर्ती गुजरात राजस्थान राज्य से श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। मूर्ति स्थापना के दिन से प्रारंभ हुआ पूजा का क्रम अनवरत जारी है। यहां प्रति मंगलवार, अश्विन व चैत्र नवरात्रि, गुरु पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर विश्वमंगल हनुमान का अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाता है। पीठ पूजा, श्री हनुमत स्तोत्र के पाठ के बाद धूप नवेद अर्पण करते हैं। विश्वमंगल हनुमान जी महाराज की आयुध गदा को यज्ञ कुंड के समीप सामूहिक रूप से भक्तों को बैठाकर मानसिक रूप से सीताराम नाम का जाप करवाते हुए उनके पूरे शरीर पर घुमाया जाता है। भक्त यहां से गुरु प्रसाद स्वरूप प्रदत्त पूजन का अभिमंत्रित जल, रक्षा, सूत्र भगवान की गदा का आशीर्वाद लेते हैं। तारखेड़ी धाम में एक और नया मंदिर भगवान शिव परिवार के साथ विराजित होंगे। जिनका कार्यक्रम विस्तार से किया जाएगा। विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेडी के महंत ऋषि वैष्णव ने बताया कि चार दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में नवनिर्मित पावन शिवालय की स्थापना 4 जून बुधवार से शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: 4 जून: मंडप प्रवेश गणेश पूजन 5 जून: स्थापित देव पूजन, गंगा पूजन एवं अग्नि स्थापना 6 जून: स्थापित देव पूजन एवं यज्ञ 7 जून: स्थापित देव पूजन और यज्ञ 8 जून: देव स्थापना एवं यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती विश्वमंगल हनुमान धाम के महंत ऋषि वैष्णव ने बताया कि बड़े ही हर्षोल्लास वेदोक्त मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सड़क हादसे में 9 लोगो की मौत के बाद पसरा सन्नाटा पीएचई विभाग के निष्क्रियता के बजह से ग्राम पंचायत फूल में हैंडपम्प पानी की जगह दे रहे हवा
You must be logged in to post a comment.