1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है प्लाटवासी। शिकायत पर पीएचई विभाग द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। रीवा फूल / रीवा जिला अंतर्गत सभी विधानसभा में हर गांव में हैंडपम्प खराब होने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है लेकिन कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रीवा के तानाशाही रवैये के चलते हैंडपम्पो का सुधार नही कराया जा रहा है। इसी तरह का मामला ग्राम पंचायत फूल जनपद पंचायत गंगेव तहसील मनगवा में विगत कई महीनो से कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं जिनमे पानी की जगह हैंडपंपआ हवा दे रहे है। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार पीएचई विभाग उपखंड गंगेव और कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रीवा से शिकायत की गई। लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस बजह से इस भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए परेशान है और ग्रामीण 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है।बताया जाता है कि पानी की घोर संकट को देखते हुए समाजसेवी व गोवर्धनम फाउंडेशन के मनगवां प्रभारी अतुल पांडेय के द्वारा कुछ हैंडपम्पो को बनवाया गया था लेकिन जल स्त्रोत नीचे जाने के बजह से पुनः पानी की समस्या खड़ी हो गयी है। View this post on Instagram इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई हैंडपम्प है लेकिन खराब पड़े हुए है किसी मे सिलेंडर नही है तो किसी मे पाइप की कमी है यदि पीएचई विभाग द्वारा सभी हैंडपम्पो का सुधार करवा दे तो पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है यदि एक दो दिन के अंदर खराब पड़े हैंडपम्पो को विभाग द्वारा सुधरवाया नही गया तो रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय जाने के लिए विवस हो जायेगे। वही समाजसेवी अतुल पांडेय का कहना है खराब पड़े हैंडपम्पो को लेकर मेरे द्वारा कार्यपालन यंत्री संजय पांडे, उपयंत्री एसएल धुर्वे और अश्वनी पटेल से कई बार बातें की गई परंतु सिर्फ आज कल का आश्वासन मिलता लेकिन सुधार नही कराया जा रहा है।बता दे कि ये वही पीएचई विभाग रीवा है जहा पर विभागीय अधिकारियों पर करोड़ो का भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे हुए जांच भी सही पाई गई है फिर भी कोई कार्यवाही नही हो रही है जिसके चलते इनके हौशले बुलंद है। और मुख्य कार्यालय रीवा से ही हैंडपम्प सुधर रहे है। ये अकेला गंगेव उपखंड का मामला नही है पूरे जिले के हर उपखंड अंतर्गत हर गांव में हैंडपम्प खराब पड़े है लेकिन विभागीय निष्क्रियता एवं भ्रष्टाचार के चलते सभी सुधार कार्य कागजों पर चल रहे है। जिसके लिए जिला कलेक्टर रीवा को ध्यान देने की जरूरत है ताकि इस भीषण गर्मी में लोगो को पानी मिल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्वमंगल हनुमान धाम में शिवालय की होगी स्थापना पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला
You must be logged in to post a comment.