अजीजुर रहमान अंसारी   

इंदौर शहर में पुलिस चेकिंग के नाम पर एक बार फिर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। तुकोगंज थाना क्षेत्र में मालवा मिल से जंजीर वाले रास्ते पर भंडारी डॉक्टर के सामने लगी चेकिंग पोस्ट पर कथित तौर पर 15वीं बटालियन के जवानों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो आज रात, 31 मई 2025 की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो,

पुलिस चेकिंग के दौरान थाने के जवानों के साथ-साथ प्रशिक्षण पर मौजूद 15वीं बटालियन के जवान भी शामिल होते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि यह प्रशिक्षण किस दिशा में जा रहा है? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिना किसी ठोस कारण या थाने में पोस्टिंग के, ये जवान एक व्यक्ति को सरेराह पीट रहे हैं।

पुलिस को चेकिंग का अधिकार है, लेकिन किसी के साथ मारपीट करने का अधिकार किसने दिया? यदि चेकिंग के दौरान उपयोग होने वाली मशीन, जैसे कि ब्रेथलाइज़र, में कोई खराबी है, तो उसे ठीक करवाना पुलिस की ज़िम्मेदारी है। यह ज़रूरी नहीं कि हर व्यक्ति नशे में हो, और न ही पुलिस को इस तरह का दुर्व्यवहार करने का हक है।

यह कोई पहला मामला नहीं है। तुकोगंज थाना क्षेत्र की इस चेकिंग पोस्ट पर आए दिन इस तरह की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में चेकिंग के नाम पर अक्सर नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

अब सबकी निगाहें इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पर टिकी हैं। क्या वे इस मामले में कठोर कार्रवाई करेंगे? क्या दोषी जवानों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएँगे?
जनता को इंसाफ की उम्मीद है, और यह देखना बाकी है कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading