सेमरिया/रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरा गांव में कल दिनांक 29 मई को बीते शाम 5 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में ज्योति वासुदेवा उम्र 26 वर्ष,आशीष वासुदेवा उम्र 32 वर्ष और किशन बासुदेवा उम्र 8 वर्ष निवासी बरा जिला रीवा के हैजबकि घायलो में नैना वासुदेवा पिता आशीष वासुदेवा उम्र 2 वर्ष, प्रेमलाल पिता रामेश्वर उम्र 55 वर्ष निवासी बाबूपुर और मोटाई पति प्रेमलाल वासुदेवा उम्र 45 वर्ष हैं जिन्हें तत्काल इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। View this post on Instagram बताया गया कि दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने लगा और बादलों की लुकाछिपी के बीच अचानक बरा गांव में बिजली गिर गई।जिस वक्त बिजली गिरी उस वक्त सभी लोग एक साथ खड़े थे। जो बिजली की चपेट में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। घटना इतनी भयावह थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लूटेरे दूल्हे के प्रकरण में लिव-इन पार्टनर नेहा शर्मा भी गिरफ्तार राजनैतिक व्यंग्य-समागम