उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ठगी के मामले में पुलिस ने लूटेरे दूल्हे सचिन जगताप और उसकी लिव-इन पार्टनर नेहा शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह जोड़ी वैवाहिक वेबसाइट्स जैसे “जीवन साथी डॉट कॉम” और “संगम डॉट कॉम” के जरिए महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगी करती थी। महिलाओं को ठगने में थी नेहा की अहम भूमिकापुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सचिन जगताप, निवासी पिपलियाहाना, इंदौर, शादी का झांसा देकर महिलाओं से भावनात्मक रूप से जुड़ता था और फिर प्लॉट खरीदने, होटल में निवेश या फ्लैट खरीदने जैसे बहानों से लाखों रुपये ऐंठ लेता था। उसकी लिव-इन पार्टनर नेहा शर्मा इस ठगी में सक्रिय रूप से शामिल थी। नेहा अधिक पैसे वसूलने के बाद पीड़ित महिलाओं को फोन कर सचिन की हरकतों की जानकारी देती थी, यह बताकर कि वह उसकी पत्नी है और सचिन ने कई अन्य महिलाओं को भी ठगा है। View this post on Instagram शिकायत और पुलिस कार्रवाई23 मई 2025 को बड़नगर थाने में दो महिलाओं ने सचिन जगताप के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पहली पीड़िता, 34 वर्षीय बड़नगर निवासी, से 12 लाख रुपये और दूसरी, 40 वर्षीय नागझिरी, उज्जैन निवासी, से 3.5 लाख रुपये व एक मोबाइल फोन ठगने का आरोप है। पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 378/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सचिन को गिरफ्तार कर 14 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसने नेहा शर्मा की संलिप्तता उजागर की। इसके बाद नेहा को भी गिरफ्तार कर भैरूगढ़ जेल भेजा गया। उज्जैन पुलिस की अपीलउज्जैन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वैवाहिक वेबसाइट्स या सोशल मीडिया के जरिए ठगी का शिकार होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करें। यदि कोई अन्य महिला सचिन द्वारा ठगी का शिकार हुई हो, तो बड़नगर थाने से संपर्क करें। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में बड़नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक जयदीप राठौर, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक संदीप बामनिया, नितेश रायकवार, महेश मोर्य, रुपेश पर्ले, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा और सैनिक धमेन्द्र डाबी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उज्जैन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया, जिससे अन्य संभावित पीड़ितों को बचाने में मदद मिलेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पैसा डबल करने का झांसा देकर 63 लाख की ठगी, दो शातिर गिरफ्तार आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगो की हुई मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल