रीवा / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने पहलगाम घटना के मृतकों एवं पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्यवाही में शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा के नेताओं ने मिलकर पहलगाम घटना का राजनैतिक लाभ लेने जवाबी कार्यवाही को पहले ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया इसके बाद देशवासियों की आतंकवाद विरोधी भावनाओं के विपरीत बिना किसी नतीजे के सीज फायर किया। View this post on Instagram दौरान ऑपरेशन सिंदूर दुनिया का एक भी देश खुलकर भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ। बाबा सिंदूरी के ऑपरेशन सिंदूर की पोल तब खुली जब सीजफायर के तत्काल बाद देश भर में तिरंगा यात्रा निकलने का ऐलान किया गया। बड़ी शर्म आती है कि बहनों के माथे का सिंदूर उजड़ गया उनके घरों में आज भी मातम का माहौल है प्रधानमंत्री स्वयं अपनी बीजेपी नेताओ को लेकर ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट का सौदा करने निकल पड़े हैं जबकि देश सरकार से लगातार यह सवाल करता रहा कि कहां हैं वह आतंकवादी जिन्होंने बहनों के सिंदूर उजाड़े हैं उनका अंत कब होगा। शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सहित पूरी भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर को मजाक बना दिया है भाजपा के मंत्री विधायक लगातार सेना का अपमान कर रहे हैं महिलाओं के साथ लगातार बेशर्मी भरे अत्याचार हो रहे हैं बीजेपी ने आज तक उन बेशर्म राजनेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लिया। उन्हें न्यायपालिका स्तर से भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।शिव सिंह ने यह भी कहा कि भोपाल में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में हजारों महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी साथ ही 9 जून से भाजपाई सिंदूर की डिबिया लेकर देश भर में घर-घर जाकर अपने चारित्रिक कला का प्रदर्शन भी करने वाले हैं ऐसे में देश एवं देशभर की महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दहेज की मांग पूरी नही होने पर पति सहित परिजनों ने नव विवाहिता को घर से निकाला अंकिता भंडारी मर्डर: भाजपा नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद, 2 साल 8 महीने बाद आया जिला कोर्ट का फैसला