नव विवाहिता ने थाने में कार्यवाही हेतु दिया आवेदन। रीवा – मामला रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भटलो गांव से सामने आया है जहा पर प्रार्थिया सुनीता गौतम पति दिवाकर गौतम ग्राम पोस्ट भटलो थाना बिछिया जिला रीवा (म.प्र.) हाल निवास ग्राम खारा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी की वर्ष 2023 में शादी हुई थी जिसके पास एक मासूम लड़की शान्वी भी है।इसके बाद भी प्रार्थिया के पति दिवाकर गौतम, जेठानी नीलू, जेठ अखिलेश गौतम द्वारा आये दिन दहेज के लिए मांग करता है और प्रतिदिन काफी परेशान करते है ऐसा प्रार्थिया ने आरोप लगाए है। प्रार्थिया ने बताया कि आज दिनांक 30/05/2025 को मेरे पिता अवधेश पाठक व पड़ोसी रावेन्द्र अग्रिहोत्री द्वारा 8 माह से मइका ग्राम खारा पोस्ट भरतपुर थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी (म.प्र) से ससुराल भट्लो पहुंचाने गए तो ससुराल वाले गेट पर पहुचते ही अभद्रता की और गन्दी गन्दी गाली दी व जेठ जेठानी द्वारा बोला गया की दहेज़ में फोर व्हीलर वाहन लेकर क्यों नहीं आये। जब दहेज़ व फोर व्हीलर लेकर आना तभी मेरे घर आना। तब मेरे पिता एवं मेरे पड़ोसी द्वारा मेरे ससुराल वालो की काफी समझाया गया किन्तु वो लोग मुझे रखने को तैयार नहीं हुए तो मजबूरन कार्यवाही हेतु बिछिया थाने में आवेदन दिया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम बाबा सिंदूरी ने ऑपरेशन सिंदूर का बनाया मजाक- एडवोकेट शिव सिंह
You must be logged in to post a comment.