उज्जैन पुलिस – थाना बड़नगर: उज्जैन जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बड़नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1.56 हेक्टेयर कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने के मामले में एक आरोपी, सीताबाई उर्फ शैतान बाई पति रामसिंह बोड़ाना, को इंदौर से गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में मृतिका लीलाबाई (मृत्यु: 04.01.2003) के नाम से फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड बनाकर रामलाल उर्फ रामसिंह बोड़ाना और उनकी मां सीताबाई उर्फ शैतान बाई ने बड़नगर के ग्राम बिरगोदा नाथू की बेशकीमती जमीन को सस्ते दामों में बेचने के लिए 27.12.2023 को रजिस्ट्री करवाई थी। प्रकरण का विवरण: प्रकरण का आवेदन कर्ता अब्दुल अज़ीज़ पिता फजलु रहमान ग्राम बीरगोदा नाथू13.02.2024 को प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच में पाया गया कि मृतिका लीलाबाई के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। आरोपी रामलाल उर्फ रामसिंह बोड़ाना और सीताबाई उर्फ शैतान बाई ने फर्जी लीलाबाई बनकर जमीन का सौदा किया। इस आधार पर अपराध क्रमांक 354/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 भादवि और धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। View this post on Instagram पुलिस कार्रवाई:थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीताबाई उर्फ शैतान बाई को इंदौर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी रामलाल उर्फ रामसिंह बोड़ाना फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका:इस कार्यवाही में थाना बड़नगर पुलिस टीम, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप-निरीक्षक जयदीप राठौर, सहायक उप-निरीक्षक भुरिया मौहरे, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक संदीप बामनिया, और महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा शामिल थे, की भूमिका सराहनीय रही। वही, अन्य फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंधवा मोड़ पर भाजपा नेता के घर में घुसा चीता,गांव में मचा हड़कंप रीवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीक़े से की गई खरीदी एवं 2 करोड़ 10 लाख 47544 रुपये के भ्रस्टाचार पर कार्यवाही करने की गई मांग