आमिर खान। इंदौर पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मितेश चौहान, उम्र 26 वर्ष, निवासी लोकमान्य नगर, और जाह्नवी चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी केट रोड, इंदौर के रूप में हुई है। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। View this post on Instagram मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को सर्विस रोड, तीन इमली चौराहे से पकड़ा गया। दोनों एक एक्टिवा स्कूटर पर सवार थे और ब्राउन शुगर की सप्लाई करने की फिराक में थे। कार्रवाई सब-इंस्पेक्टर सीमा मिमरोट के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में प्रभारी आरक्षक पंकज जयभाय, आरक्षक राठौर, जितेंद्र, और महिला आरक्षक स्मिता ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शहर में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नहाने गए तीन युवकों की निहाई नदी में डूबने से हुई मौत,गांव घर मे छाया मातम ज्योति मल्होत्रा पर पुलिस का नया खुलासा, पाक अधिकारियों के संपर्क में थी ज्योति