मऊगंज/ मऊगंज जिले के पैपखार गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर नदी नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18/05/25 सुबह करीब 9 बजे के आसपास जब पैपखार गांव निवासी दो सगे भाई अमन तिवारी उम्र 18 वर्ष और अभय तिवारी उम्र 17 वर्ष पिता अनिल तिवारी अपने मामा के बेटे अभिषेक मिश्रा उर्फ छोटू पिता मुनेंद्र मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी दुगैली मझियार के साथ निहाई नदी नहाने गए थे लेकिन उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था इस दौरान अभिषेक मिश्रा गहरे पानी में डूबने लगा जिसे बचाने के लिए एक-एक करके अमन तिवारी और अभय तिवारी कूद गए और तीनों युवक नदी के गहराई डूब गए। View this post on Instagram नदी में डूबने की जानकारी लगने के बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकलवाए। बताया जाता है कि दुगौली मझियार निवासी अभिषेक मिश्रा गर्मी की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर पैपखार आया था इस दौरान तीनों युवकों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया जहा पर आज तीनो युवकों की एक साथ मौत हो गई। इस घटना में अनिल तिवारी के घर का चिराग बुझ गया। अनिल तिवारी पेशे से रजिस्ट्री लेखक हैं लेकिन इस घटना ने उनके दोनों पुत्र अमन तिवारी और अभय तिवारी को छीन लिया। इसी के साथ ही मुनेंद्र मिश्रा ने भी अपने 24 साल के बेटे अभिषेक मिश्रा को खो दिया। फिलहाल मौके पर तहसीलदार सौरभ मरावी पहुंचे जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिलहाल तीनों के शव को पानी से निकलवा कर पीएम हेतु सिविल अस्पताल मऊगंज भिजवाया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कवरेज के दौरान जब भीग गई थीं मेरी आँखें: जर्नी ऑफ ए जर्नलिस्ट कार्यक्रम में बोले अनुराग द्वारी इंदौर में नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.