घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज हेतु कराया गया भर्ती। रीवा पहड़िया/ रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत पहड़िया में कल दिनांक 15/05/25 को पुरानी रंजिश एवं चोरी की आशंका में रिपोर्ट लिखाने पर विवाद खूनी से संघर्ष में तब्दील होगा जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार के यहां 17 मई दिन शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम होना था और 14 मई दिन बुधवार को तिलक था। पीड़ित परिवार के यहां तिलक वाले दिन चोरी के आशंका में आरोपियों के खिलाफ थाने शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी बात को लेकर कल गुरुवार को पहले आरोपियों ने अनूप कुमार पाल के सिर पर पत्थर मारा जब उसके परिवार के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी ने वहां मौजूद लोगों के ऊपर तेज रफ्तार बाइक में चढ़ा दी। जिसमे श्यामकाली पाल नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। और पास ही खड़ी मृतका की नातिन रचना पाल और सुनीता पाल गंभीर रूप से घायल हो गई। View this post on Instagram घटना के बाद आरोपी अजय पाल जाकर डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया जिसे तत्काल ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर मृतक महिला का बेटा पीड़ित आलोक कुमार पाल ने बताया कि बीती रात उसके घर में कुछ लोग घुसे हुए थे। जब इस बात की शिकायत पुलिस में की गई तो वो नाराज होकर मारपीट करने लगे।मारपीट करने वालों में हीरालाल पाल, अजय पाल, उमेश पाल सहित अन्य लोग शामिल थे जो गांव के ही रहने वाले है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री आवास में फांसी से लटकता मिला अधेड़ का शव सर्व धर्म एकता समिति का मानवीय सेवा अभियान
You must be logged in to post a comment.