पुलिस के मौजूदगी में तोड़ा गया फ्लैट का दरवाजा। रीवा/ रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रधानमंत्री आवास के थर्ड फ्लोर में एक अधेड़ का फांसी से लटकता हुआ शव मिला। जिसे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेजा गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि हकीकत क्या है। बताया जाता है कि अधेड़ व्यक्ति पप्पू रजक पिता महावीर रजक उम्र 55 वर्ष निवासी बड़ी पुल रीवा जो प्रधानमंत्री आवास के फ्लैट में रहता था। दो दिनों से कोई हलचल न होने के पर पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी थी जब सूचना पर मौके पर पहुंची बिछिया पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फ्लैट के एक कमरे में अधेड़ का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव पाया गया। View this post on Instagram उक्त मृतक की पत्नी का देहांत कई वर्ष पूर्ण हो चुका था उसकी कोई संतान भी नहीं थी मृतक कपड़ों में प्रेस करके अपनी आजीविका चलाता था वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट हुआ था पड़ोसियों के मुताबिक विगत तीन-चार दिन से मृतक की तबीयत ठीक नही थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन सिंदूर : एक पूर्व-सुनिश्चित नाकामी का रोजनामचा चोरी की आशंका में रिपोर्ट लिखाने पर दो पक्षो का विवाद खूनी संघर्ष में बदला,एक महिला की हुई मौत कई लोग हुए घायल
You must be logged in to post a comment.