माता-पिता, रिस्तेदारो ने दी बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना। रीवा/ एमपी बोर्ड की तरह सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी लड़किया अब्बल रही । जहा पर रीवा जिले के कई विद्यालयों की लड़कियां और लड़कों ने अच्छे अंक लाकर रीवा जिले के साथ साथ स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किये है। इसी कड़ी में ज्ञानस्थली विद्यालय रीवा में अध्यननरत 10वी का छात्रा अक्षिता सिंह पिता आशीष कुमार सिंह हाल निवास अनंतपुर रीवा ग्राम खम्हरिया तहसील जवा रीवा ने 96.6% अंक अर्जित कर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। View this post on Instagram बताया जाता है कि अक्षिता सिंह बहुत ही मेहनती लड़की है उसके मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अक्षिता की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अक्षिता के पिता आशीष कुमार सिंह और माता ज्योति सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और अक्षिता अब आगे की पढ़ाई के लिए उत्साहित हैं तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सर्व धर्म एकता समिति का मानवीय सेवा अभियान भाई के ससुराल गए युवक की धारदार हथियार से हत्या
You must be logged in to post a comment.