पुलिस ने संदेहियों को पकड़कर शुरू की पूछताछ। रीवा/ रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र से रायपुर कर्चुलियान गए एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया। वही रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार सुशील साकेत निवासी बिछिया जो रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने गया था। View this post on Instagram जब वह कमरे में सो रहा था तभी कमरे में पहुंचे किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी जैसे ही घर के सदस्यों को पूरी वारदात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी पुलिस रायपुर कर्चुलियान को दी गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा और घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है इस दौरान पुलिस को कुछ संदेही भी पुलिस के हत्थे लगे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अक्षिता सिंह का CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं में 96.6% अंक के साथ जिले में रहा तीसरा स्थान इंदौर में द हाट ऑफ़ आर्ट की 10वीं भव्य कला प्रदर्शनी का शानदार शुभारंभ
You must be logged in to post a comment.