सिरमौर विधायक का अथक प्रयास रहा सराहनीय। जवा/ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगवा का लोकार्पण किया और सिरमौर तहसील सहित जवा तहसील को कई सौगातो की दी जैसा कि कयास लगाए जा रहे थे। View this post on Instagram सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जवा तहसील मुख्यालय को नगर परिषद बनाने, जवा मे एडीजे कोर्ट, एसडीएम कार्यालय, डभौरा में आईटीआई कालेज,अतरैला में आईटीआई कालेज,चौखडी हाई स्कूल का उन्नयन सिरमौर में नर्सिंग कालेज खोलने के साथ साथ डभौरा क्षेत्र अंतर्गत भौसड़वा देवखबर गहिलवार, उपरवार सहित कई गांवों में चेक डैम बनाने एवं कई सड़को को बनाने की घोषणा की गयी।जिसमे सिरमौर विधानसभा के विधायक दिव्यराज सिंह का सराहनीय योगदान था जिनके अथक प्रयास से सिरमौर विधानसभा विकास की ओर अग्रसर है। वही मुख्यमंत्री के घोषणा करते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छा गयी। और सभी लोगो ने विधायक दिव्यराज सिंह का धन्यवाद प्रेषित किये। जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षया श्रीमती नीता देवी कोल, दिव्यगवा कालेज प्राचार्य दिनेश यादव,अध्यक्ष जन भागीदारी समिति के घनश्याम सिंह सहित क्षेत्र की जनता जनार्दन मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री का सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यगवा में आगमन,जिंदगी और जवानी खपानें वाले भाजपा कार्यकर्ता हो गए उपेक्षित अंचल भर में गुरूवार को हुई झमाझम बारिश
You must be logged in to post a comment.