पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ को प्राथमिकता दी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) मयूर खण्डेलवाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने 13 मई 2025 को अपराध क्रमांक 342/25, धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3) बी.एन.एस. के तहत आरोपी शेरु खान पिता नवाब खान (उम्र 33 वर्ष, निवासी अडान मोहल्ला, बड़नगर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। View this post on Instagram घटना का विवरण:7 मई 2025 को फरियादी महेन्द्र सिंह पिता निर्भय सिंह भाटी (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रणवा, थाना इंगोरिया) ने रिपोर्ट दर्ज की कि शाम 6:20 बजे वह मोटरसाइकिल से गांधी चौक से डाबरी चौक जा रहे थे। नकली पान चौराहे पर आरोपी शेरु खान ने उनकी मोटरसाइकिल का पीछा किया और शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर शेरु ने गाली-गलौज और मारपीट की। इस आधार पर थाना बड़नगर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना बड़नगर में दो अपराध दर्ज हैं। विशेष भूमिका:थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक चाँदनी पाटीदार, आरक्षक 476 रुपेश पर्ले, प्रधान आरक्षक 576 राहुल सिंह राठौर, आरक्षक 736 मुकेश नागर, और आरक्षक 1473 शोभित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विजय नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर की छत से 40 लाख रुपये बरामद, हवाला कारोबार की आशंका ब्रेकिंग न्यूज़: जबलपुर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला / भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ