प्रदीप चौधरी। इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विजय नगर पुलिस ने 40 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। खास बात ये है कि ये रकम एक घर की छत पर छिपाकर रखी गई थी।

विजय नगर पुलिस ने स्कीम नंबर 54 में एक घर पर छापेमारी कर 40 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवराज मंडलोई नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवराज ने खुद को कंस्ट्रक्शन कारोबारी बताया, लेकिन इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

: पुलिस को शक है कि ये रकम हवाला कारोबार या ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी हो सकती है। जब्त की गई रकम की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है, और अब आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सूत्रों के मुताबिक, युवराज मंडलोई से पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।

बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले राजेंद्र नगर क्षेत्र में हवाला के 1 करोड़ 30 लाख रुपये पकड़े गए थे, और कल सुबह ही पलासिया पुलिस ने 40 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर इंदौर से मुंबई, दिल्ली या अन्य राज्यों को रात में जाने वाली बसों की सघन जांच की जाए, तो हवाला कारोबार का बड़ा खुलासा हो सकता है।

इस मामले में पुलिस और आयकर विभाग की टीमें अब गहन जांच में जुट गई हैं।


NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading