हमारी खबर का असर! हफ्तों से बंद पड़ा मालवा मिल पाटनीपुरा पुल का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। पार्षद और ठेकेदार के बीच विवाद के चलते रुका यह कार्य हमारी खबर के बाद फिर से गति पकड़ चुका है। आज सुबह 10 बजे विधानसभा 02 विधायक रमेश मेंदोला ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार्य रुकने के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अगर कोई उनके काम में बाधा डाले, तो वे स्वतः उसे हटाने के लिए कह सकते हैं। विधायक ने यह भी वादा किया कि बरसात से पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद, विधायक ने ठेकेदार व प्रभारी राजेंद्र राठौर से बात की और तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। View this post on Instagram कल नगर निगम आयुक्त लता अग्रवाल ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। आज विधायक के दौरे के बाद नगर निगम जोन से अतिक्रमण हटाने और नोटिस जारी करने की बात पक्की हुई। नतीजा? बुलडोजर ने अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया है। कुछ अतिक्रमण तुरंत हटाए जा रहे हैं, जबकि कुछ को नोटिस देकर सप्ताहों का समय दिया गया है। अब पुल निर्माण की राह में आने वाली सभी बाधाएं जल्द दूर होंगी। खबर का असर, जनता की जीत! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने गला घोंटकर की पति की हत्या संत बालीनाथ मंडल की नई समिति घोषित, राहुल चौकसे बने मंडल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष राहुल सोनी.
You must be logged in to post a comment.