गुढ़/ इन दिनों प्रेम प्रसंग के चलते पत्नियों द्वारा पति की हत्या करने का लगातार मामले सामने आ रहे है ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी गांव से सामने आया है जहा पर घरेलू विवाद एवं दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति मोहन साकेत पिता संभू साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी हरदी कुटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। View this post on Instagram घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रारंभिक जांच में पत्नी द्वारा पति की हत्या किए जाने की पुष्टि पर पत्नी को गिरफ्तार किया गया तथा शव को पीएम हेतु अस्पताल भेजा गया।हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि मोहन साकेत एक सीधा-सादा युवक था उसके साथ इस तरह की घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डॉ.सुनीलम ने वरिष्ठ पत्रकार और ट्रेड यूनियनिस्ट डॉ. के विक्रम राव के निधन पर शोक किये व्यक्त खबर का असर – मालवा मिल पाटनीपुरा पुल निर्माण कार्य शुरू