शराब ठेकेदार और पैकारो का सिर चढ़कर बोल रहा आतंक। गांव गांव बाजार बाजार में हो रही पैकारी। सम्बंधित थाना प्रभारी और आबकारी अधिकारी बने मूक दर्शक। जवा/ पूरे प्रदेश में शराब ठेकेदारों की दबंगई लगातार सामने आ रहीं हैं जिसका खबर प्रकाशन भी होता रहता है लेकिन नेताओ के संरक्षण एवं सम्बंधित थाना प्रभारियों व आबकारी विभाग के निष्क्रिय रवैये के चलते कभी कार्यवाही नही होती है इसी बजह से उनके हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। View this post on Instagram ताजा मामला जवा थाना क्षेत्र के मदरो गांव से सामने आया है जहा के ग्रामीणों ने बताया कि जवा मुख्यालय में संचालित भार्गवी वाइन्स शराब दुकान के ठेकेदार और उनके गुर्गे बिना नंबर की बेलेरो वाहन द्वारा जवा पुलिस के सह पर लगातार गांव गांव में पैकारी करायी जा रही है। और मना करने पर गांव में जाकर घर में घुसकर दबंगई पर उतारू हैं और घर का ताला तोड़ रहे हैं। बताया जाता है कि आज सुवह करीब 9 बजे के आसपास बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो वाहन से दर्जनों की संख्या में अपने आप को शराब ठेकेदार कहने वाले असमाजिक तत्वों को बैठा कर गांव में दहशत फैलाई गयी जिनके इस कृत्य से गाव में आक्रोश का माहौल है।जिसके लिए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रीवा से पैकारी बंद कराने एवं दबंग ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है वर्ना प्रशासन के खिलाफ ग्रामवासी लाम बन्द होंगे। सवाल यही की आखिर शासन प्रशासन इन शराब ठेकेदारो के सामने नतमस्तक क्यो ? क्या बाकई में नेता,मंत्री से लेकर जिला कलेक्टर, आबकारी विभाग और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पंढरीनाथ थाना प्रभारी साहब को सलाम, “जज” बन खुद ही सुलझा दिया दो पक्षों का सिविल मामला! लावारिस वाहनों की नीलामी का सार्वजनिक नोटिस
You must be logged in to post a comment.