Bhopal– मुस्ताअली बोहराअधिवक्ता एवं लेखकभोपाल भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग थम गई। दोनों देश 12 मई को फिर बात करेंगे। जंग थम जाने से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही जिस तरह से भारत की सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया उससे हिन्दुस्तानियों का सीना गर्व से चैड़ा हो गया है। लेकिन अचानक से जंग थम जाने की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। खासकर इसलिए भी कि जंग थमने का ऐलान करते हुए इसका के्रडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने लेने की कोशिश की। किसी को कुछ अंदाजा न था बल्कि सभी ये लग रहा था कि जंग और कुछ दिन चलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो गई। शनिवार शाम नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान हुआ। भारत और पाक के बीच चल रही मिसाइस वार थम गई। दोनों देश शनिवार शाम पांच बजे से एक दूसरे पर वार-पलटवार न करने पर राजी हो गए। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों देश आपस में बातचीत के बाद इस पर सहमत हुए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शाम तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और फिर संघर्ष विराम पर बात बनी। हालांकि, दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की खबर ट्रंप ने यह कहते हुए ब्रेक की कि अमेरिका ने मध्यस्थता कर इसे करवाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग में भारत उसे मुंह तोड़ जवाब दे रहा था। अचानक शनिवार की शाम 5 बजकर 33 मिनट पर एक एक्स पोस्ट आता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट में भारत और पाकिस्तान के युद्ध विराम पर सहमत हो जाने की ऐलान किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूरी तरह से और तत्काल युद्धविराम पर राजी हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमन सेंस और समझदारी के लिए बधाई देता हूं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। इसके 4 मिनट बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बयान आता है। वह लिखते हैं कि पिछले 48 घंटे से वह और उप राष्ट्रपति जेडी वेन्स पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ समेत भारत और पाकिस्तान टॉप नेताओं के संपर्क में थे। मुझे खुशी है कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर राजी हो गए हैं। इसके ठीक एक मिनट बाद इशाक डार का पोस्ट आता है। वह भारत और पाकिस्तान के बीच तुरंत प्रभाव से युद्ध विराम की पुष्टि करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। शाम को पांच बजकर 54 मिनट पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच शाम पांच बजे से सीजफायर का ऐलान किया जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने 3 बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और दोनों पक्षों में शाम 5 बजे से पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमति बनी। शाम 6 बजकर 7 मिनट पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि सीजफायर पर सहमति पूरी तरह से द्विपक्षीय है। यानी अमेरिका बीच में नहीं था। विदेश सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई उस बात को दोहराया गया कि भारत और पाकिस्तान मिलकर सीजफायर पर सहमत हुए। भारत ने एक तरह से अमेरिका के उस दावे को खारिज किया कि उसने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच सीजफायर रुकवाया है। बहरहाल, दूसरी तरफ जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग रूकवाने का श्रेय लेने की कोशिश की उससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं ये खबर देने वाले। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने हेतु सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री को तत्काल बुलाना चाहिए सर्वदलीय बैठक-शिव सिंह