इंदौर । आमिर खान।।: पुलिस की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने तथा पुलिसकर्मियों की दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से आज इंदौर पुलिस के रानी सराय स्थित कार्यालय के सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की कार्यवाही के साथ-साथ नई तकनीकों से अवगत कराया गया। View this post on Instagram वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, जन सामान्य की समस्याओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में सहायक पुलिस आयुक्त (न्यायालय) श्री जितेंद्र शिंदे के मार्गदर्शन में सीसीटीएनएस प्रशिक्षकों—प्रधान आरक्षक सर्वेश तिवारी, विजेंद्र मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक प्रीति जाट, प्रधान आरक्षक अतुल मालवीय और महिला प्रधान आरक्षक विनीता यादव—द्वारा लगभग 100 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इनमें नगरीय इंदौर के सभी एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी कार्यालयों के रीडर और विभिन्न थानों के कर्मचारी शामिल थे।प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को ई-रक्षक, ई-साक्ष्य, शिकायत पर्यवेक्षण, जमानत याचिका, समंस-वारंट जैसी कार्यवाहियों के साथ-साथ अपराधों के अन्वेषण और अपराधियों की जानकारी से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त उपयोगी सॉफ्टवेयर के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों के दौरान आने वाली तकनीकी और अन्य समस्याओं को साझा किया, जिनका तत्काल निराकरण भी किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन त्यौंथर अनुविभाग की टीम ने चाकघाट में बोलेरो वाहन सहित नशीले कफ सीरप की 1300 शीशी के साथ 4 तस्करों को किया गया गिरफ्तार थम गई जंग….. — ट्रंप ने शुरू करवा दी जुबानी