त्योंथर/रीवा जिले के त्योंथर पुलिस अनुभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चाकघाट के पुराने टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को पकड़ा गया है।तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन में चार युवक थे जिनसे पूछताछ के उपरांत और वाहन चेकिंग के दौरान 1300 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त की गई है। पकड़े गए चारों आरोपियों में शिवभगवान पाल पिता रामचंद्र पाल उम्र 21 वर्ष निवासी खाम्हा थाना सोहागी, पुष्पराज पाल पिता रामबली पाल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सींगों थाना सोहागी, रावेंद्र पाल पिता हरिशंकर पाल उम्र 20 वर्ष निवासी भवानीपुर थाना कोरांव जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश सहित भूपेंद्र पाल पिता कृष्णपाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खाम्हा थाना सोहागी रीवा शामिल है View this post on Instagram फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर उनसे नशे के कारोबार में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इस सम्बंध में त्यौंथर एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशे की खेप यूपी से लाकर रीवा में अलग-अलग जगह पर खपाने का काम करते थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शांति का कोई विकल्प नहीं इंदौर में पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने हेतु सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
You must be logged in to post a comment.