फ़ूड कंट्रोलर द्वारा नही दी जाती सही जानकारी। रीवा/ पूरे रीवा जिले में जिला कलेक्टर के आदेश पर 75 गेंहू राई खरीदी का उपार्जन केंद्र बनाया गया है ताकि किसान शासन के नियमानुसार खरीदी केंद्रों में अपनी फसल बेच सके।जिसके लिए शासन द्वारा किसानों के बैठने, पीने के लिए ठंडा पानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं जाने का आदेश जारी हुआ था लेकिन खरीदी केंद्रों में क्या सुविधाएं है किसी से कोई बात छिपी नही है। View this post on Instagram इसके बावजूद भी इस भीषण गर्मी में किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान है जहा पर खरीदी केंद्रों में कई दिनों से बारदाने नही थे इस कारण खरीदी नही हो पाई।इसके साथ ही 28/04/25 से कई खरीदी केंद्रों का स्लॉट बुक होना बंद हो गया था किसानों की शिकायत पर फ़ूड कंट्रोलर कमलेश कुमार को फोन करके बताया गया लेकिन उनके द्वारा सही जाबाव नही दिया गया कि स्लॉट बुक होगा या नही। जब आज दिनांक 01/05/25 को फोन किया गया तो उनका कहना है कि ये भोपाल से होता है तो इस गलती के लिए किसकी जबावदेही होगी। जिला में आपको जिम्मेदारी दी गयी है तो किसान तो आपसे से शिकायत करेगे।लेकिन फ़ूड कंट्रोलर अपनी जबाबदेही से भाग रहे है और बात करते करते फोन कट कर दिए। जबकि अभी भी कई किसान है जिनका स्लॉट बुक नही हुआ और किसान खरीदी केंद्रों और पंजीयन केंद्र का चक्कर लगा रहे है। सवाल यही की इस पूरे मामले में किसकी गलती है जब किसानों को बारदाने नही मिलेंगे और स्लॉट बुक नही होगा तो किसान क्या करेगा। जिसके लिए किसानों ने जिला कलेक्टर रीवा से समय अवधि बढ़ाने और स्लॉट बुक कराने की मांग की है ताकि बचे हुए किसान अपनी फसल बेच सके।देखना यही होगा कि क्या स्लॉट बुक नही होने एवं बारदाने की कभी के कारण 5 मई तक मे किसान अपनी फसल बेच पाएंगे या किसान फसल बेचने से बंचित रह जायेगे।बता दे कि इस बार 21/04/25 से खरीदी शुरू हुई थी बीच मे बारदाने की कमी के बजह से खरीदी बंद थी फिर स्लॉट बुक न होना। इन समस्याओं के कारण कई किसान फसल बेचने से बंचित रह सकते है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पनवार में सपा द्वारा मनाया गया मजदूर दिवस, किसान मजदूरों की मांगो को लेकर तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन पिकप वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
You must be logged in to post a comment.