मजदूरों के हक के लिए समाजवादी हमेशा रहेगी तत्पर- शिव सिंह

कुशमेन्द्र सिंह  पनवार । रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत पनवार में मजूदर दिवस के अवसर सपा प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में एवं सपा राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह के मुख्य अतिथि में सैकड़ो मजदूरो के उपस्थति में मजदूर दिवस मनाया गया। और सभी वक्ताओं ने मजदूरों के हक एवं अधिकार को लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया तथा उनके साथ हो रहे अन्याय को लेकर कहा कि इनके हक की लड़ाई में सपा पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। आज भी सिरमौर विधानसभा में मजदूर और किसान अपने विभिन्न अधिकारों से वंचित हैं।


उनकी मांगों में- मजदूरों को भूमि का पट्टा दिलाया जाय,वन भूमि में खेती कर रहे सभी प‌ट्टेघारियों का खसरा कम्प्यूटर में दर्ज कराया जाय, वन भूमि में बसे आदिवासियों दलितों अन्य परम्परागत लोगों कब्जा के आधार पर पट्टा दिलाया जाय। मगडौर, घूमन डभौरा क्षेत्र में पावर प्लांट के नाम से किसानों की भूमि खरीदी गई थी जिसमें सभी किसानों के परिवारों को एक-एक नौकरी दने का समझौता (करारनामा) हुआ था। लेकिन कम्पनी नही लग पाई और अब किसानों की जमीन कम्पनी दलालों के हाँथ जमीन बेची जा रही है। उसे रोक लगाकर किसानों को वापिस कराई जाय। नहर से वंचित पचास गाँवों को नहर से जोड़ा जाय ताकि किसानों का पलायन रोका जा सके।


सभी ग्राम पंचायतों में मजदूरों का पलायन रोकने के लिए मनरेगा के तहत् हर हाँथ को काम दिया जाय और मनेरगा मजदूरी 500 रूपये से ज्यादा की जाय।
समस्त किसान मजदूरों को 60 वर्ष पूरा होने पर 5000 पेंशन दिलाई जाय तथा
डभौरा में कृषि उपज मंडी खोली जाय।
ओवरी गांव में शहद प्लांट लगाया जाय ताकि ग्रामीणों को रोजगार मिल सके।
इसके अलावा किसानों के लिए पनवार में खाद बीज गोदाम खोला जाय।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह, सुखलाल कुशवाहा मयंक सिंह, रामचंद्र यादव, रामकिशोर आदिवासी सहित सैकड़ो मजदूर उपस्थति रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading