संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के तर्ज पर बगैर लाइसेंस के शस्त्र-अस्त्र एवं आधुनिक हथियार खरीदने की और रखने की दी जाए अनुमति-एडवोकेट राकेश त्रिपाठी

बारा प्रयागराज / 22/04/25 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी संगठन द्वारा धर्म के आधार पर 28 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई और पूर्व की भांति देश की समस्त सुरक्षा एजेंसी और सुरक्षा संस्था उक्त लोगों की जीवन रक्षा करने में विफल रही। यदि जाति के आधार पर विशेष कर हिंदू धर्म पर जिस तरीके से कश्मीर के पहलगाम से बंगाल के मुर्शिदाबाद में हमले हो रहे हैं उससे स्पष्ट प्रतीत होता है की हिंदू सुरक्षित नहीं है। जिसे लेकर संगठन द्वारा मृतको को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सौंपा गया।

सवाल यही उठता है कि क्या हिन्दू  स्वयं और अपने परिवार की आत्मरक्षा एवं सुरक्षा आधुनिक हथियारों के सामने  डंडे से कर सकता है?

भारतीय किसान यूनियन (आ. हिन्द) के पदाधिकारियों एवं एडवोकेट राकेश त्रिपाठी ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि उक्त आतंकवादी संगठन के विरुद्ध अतिशीघ्र कड़ी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार आतंकी संगठन को जड़ मूल से नष्ट कर दिया जाए।

साथ ही भारत में रह रहे हिंदुओं को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के तर्ज पर बगैर लाइसेंस के शस्त्र-अस्त्र एवं आधुनिक हथियार खरीदने की और रखने एवं अपना अपने परिजनों के आत्मरक्षा और प्राणों की रक्षा के अधिकार में बगैर शस्त्र के संभव नहीं है इस लिए बगैर लाइसेंस शस्त्र क्रय करने की अनुमति प्रदान की जाए।

और ऐसा कालून बनाया जाए ताकि प्रत्येक हिंदू अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। वर्तमान में बंगाल और जम्मू कश्मी जैसे प्रदेशों में हिंदू असुरक्षित नही है और आए दिन हिंदुओं के साथ बर्बरता पूर्वक हिंसात्मक घटनाएं हो रही है उनके सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाए जाय साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाय।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading