किसान नेता सुव्रत मणि त्रिपाठी ने बारदाने उपलब्ध कराने एवं तत्काल परिवहन कराने की मांग।

रीवा / मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन पर पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेंहू की ख़रीदी की जा रही है इसी कड़ी में किसानों की समस्या को देखते हुए रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन पर जिले में 75 खरीदी केंद्र बनाए गए है और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन के नियमानुसार खरीदी कराए।


परन्तु जिले के कई खरीदी केंद्रों में से करहिया मंडी में आज सुवह से किसानों की भीड़ देखने को मिली  और किसान अपनी गेंहू की फसल बेचने के लिए परेशान नजर आए जहा पर दोपहर 1 बजे तक खरीदी शुरू ही नही हुई।

जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान नेता सुव्रतमणि त्रिपाठी ने खरीदी केंद्र पहुँचकर किसानों से मुलाकात की और समस्याओ अवगत होकर शासन प्रशासन से खरीदी कराने की बातें कही साथ ही तत्काल परिवहन कराने की एवं बारदाने उपलब्ध कराने की मांग की।

किसान नेता सुब्रत ने बताया कि उठाव न होने से पूरे मंडी प्रांगण में गेंहू के बारदाने ही बारदाने थे कही खरीदी करने की जगह ही नही थी। किसान धूप में इधर उधर तौल कराने के भटकते रहें।  उन्होंने कहा कि कड़ी धूप से खरीदी केन्द्रो के कर्मचारियो, किसानो और मजदूरों को लू लगने का अंदेशा है।
जिसके लिए पर्याप्त छाव,पीने के पानी की व्यवस्था करायी जाय,भीषण गर्मी को देखते हुए खरीदी के समय मे परिवर्तन किया जाय।

साथ ही उन्होंने कमिश्नर रीवा संभाग, कलेक्टर रीवा से आग्रह किया कि गेंहू के खरीदी केन्दो का समय समय पर दौराकर आवश्यक निर्देश जारी करे और उठाव न होने से जो खरीदी प्रभावित हो रही है परिवहन की व्यवस्था करायी जाय।


सुनिश्चित किया जाय कि प्रतिदिन की खरीदी का परिवाहन एव भंडारण हो जाय तथा समर्थन मूल्य मे खरीदी हो गयी है उन्हे भुगतान तत्काल कराया जाय। इसके अलावा जो बारदाने की कमी से खरीदी नही हो पाती है अधिकारी मॉनिटरिंग करे एक दिन पहले ही बारदाने उपलब्ध कराए ताकि इस भीषण गर्मी में किसानों को कोई परेशानी न हो।


इस संबंध में समिति प्रबंधक वाहिद खान का कहना कि आज बारदाने की कमी होने एवं उठाव न होने से मंडी में जगह नही थी जिसकी जानकारी देने पर तत्काल परिवहन हेतु अलग से वाहन भेजे थे उठाव के बाद खरीदी शुरू हुई।
खरीदी केंद्र में किसी तरह की कोई समस्या नही है शासन के नियमानुसार खरीदी की जा रही है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading