रीवा/ रीवा शहर में संचालित प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज मॉडल साइंस महाविद्यालय के तानाशाही और मनमानी को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में प्राचार्य कक्ष का घेराव किया गया।श्री उपाध्याय ने बताया कि मॉडल साइंस महाविद्यालय में छात्र छात्राओं से जबरन बस की फीस वसूली जा रही है। जबकि वो छात्र छात्राएं बस का प्रयोग ही नहीं करते है वो आस-पास से ही आते हैं। परंतु परीक्षा फार्म रोका गया उनके आईडी कार्ड रोके जा रहे है क्योंकि उन्होंने बस की फीस नहीं दी। View this post on Instagram दूसरा महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने किसी त्रुटि की वजह से कुछ प्रैक्टिकल पेपर छूट गए थे जिसकी विश्वविद्यालय ने जो फीस निर्धारित की है वो एक सब्जेक्ट की 3500 रुपये निर्धारित की है जो कि गलत है पहले भी ऐसा होता था परंतु उनको एक अवसर मिलता था। अगर अवसर नहीं भी मिलता था तो एक निर्धारित 500 से 1000 रुपये की फीस हुआ करती थी। महाविद्यालय में छात्र छात्राओं की फीस भी जमा की जा रही है जो कि ऑफलाइन हो रही है परंतु वहां भी पोर्टल चार्ज लिया जा रहा है जो की गलत है। NSUI इसका कड़े तौर पर विरोध करता है जल्द से जल्द निराकरण न होने पर हम एक हफ्ते के अंदर विश्वविद्यालय में बड़ा प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रबंधन की होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत अमेरिकी व्यापार समझौते के विरोध में मऊगंज ढनगन में किसानों ने की सभा कश्मीर: केवल राजनीतिक समस्या नहीं- आतंक के खिलाफ खड़े हुए मुसलमान