कश्मीर के पहलगाम में हुई दर्दनाक घटना पर किया गया शोक संवेदना।

रीवा / अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस  के भारत दौरे के बाद भारत अमेरिकी व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आह्वान को लेकर किसान संघर्ष समिति मऊगंज जिले के अध्यक्ष डॉ. हीरालाल पटेल की अध्यक्षता में मऊगंज के ग्राम ढनगन में किसान संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू एवं प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल की प्रमुख उपस्थिति में आम सभा आयोजित की गई।

जिसका संचालन डॉ. आर पी पटेल द्वारा किया गया।
किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. हीरालाल पटेल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल ने कहा कि यह समझौता भारत के घरेलू किसानों को खतरे में डालने वाला है अमेरिका भारत में कृषि बाजार एवं डेयरी उद्योग खुले तौर पर चलाना चाहता है जबकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।

भारत में लगभग 10 करोड़ किसान दूध उत्पादन का काम करते हैं जहां देश के अंदर हजारों की संख्या में दूध डेयरियां व अन्य छोटे-छोटे उद्योग केंद्र हैं जहां पर पनीर मक्खन घी आदि सामग्री तैयार की जाती है जो भारत सहित अन्य देशों को भी निर्यात की जाती हैं। इसी तरह अंडा मछली सहित अन्य वस्तुओं का उत्पादन भारत में अधिक मात्रा में होता है जहां करोड़ों भारतीय इन रोजगारों में लगे हुए हैं ऐसे समझौते से भारत के करोड़ों घरेलू किसान बेरोजगार हो जाएंगे संकट में पड़ जाएंगे इसके बावजूद भी अमेरिका को भारत के अंदर व्यापार करने की मुफ्त में छूट दी जा रही है।

पूरे देश के किसानों को इस लड़ाई में मजबूत हिस्सेदारी करनी चाहिए क्योंकि  इस समझौते में यदि भारत अमेरिका सफल हो गए तो देश का करोड़ों किसान बर्बाद हो जाएगा।

इसके साथ ही सभा में कश्मीर के पहलगाम में हुई दर्दनाक घटना को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजमणि पटेल, कालीचरण पटेल, राजबहोर पांडे, श्रीधर पटेल, गेंदलाल पटेल, अशोक कुमार सोनी, पूर्व सरपंच रामसलोना पटेल, सरपंच रामलखन पटेल, सरपंच जुडमनिया सीताराम पटेल, शिवकुमार फौजी, छोटेलाल सेन, मोतीलाल पटेल, कुशल पटेल, रामसहोदर पटेल, रामविलास साकेत, डॉ.आर डी पटेल फौजी, सियाशरण फौजी, राजरूप पटेल, लक्ष्मी पटेल, शिवकली पटेल, श्यामकली कोल, संतोष पटेल,भीमसेन पटेल, सुरेश साहू, गोपाल साकेत, अनिल पटेल आदि तमाम किसान साथी उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading