धर्म पूंछ कर पर्यटकों को उतारा गया मौत के घाट।

जवा/  जवा में जय दुआरा नाथ उत्सव समिति और व्यापार मंडल जवा के तत्वाधान में  दिनांक 22/04/2025 को पहलगाँव (कश्मीर) मे हुए विभत्स नरसंहार को लेकर शाम 7 बजे महात्मा गांधी चबूतरा से पूरे जवा बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। जहा पर सबसे पहले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आतंकवाद तथा पाकिस्तान के कायराना हरकत को लेकर नारेबाजी की गई।

   बता दे कि कश्मीर के पहलगाम में दिनांक 22 अप्रैल 25 को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था जिससे पूरा देश सदमे में है।
कैंडल मार्च निकालकर दर्दनाक हादसे की कड़ी निंदा करते हुए आतंकबाद के खिलाफ नारे बाजी करते दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई।

वही व्यापार मंडल जवा के संरक्षक मोतीलाल सोनी और अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से न केवल देश में रहने वाले हिंदुओं को डरने की कोशिश की गई बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने की भी कोशिश की गई है जिससे हम डरने वाले नही है। जिनके कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते है।
उस दौरान मुख्यरूप से जवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, व्यापार मंडल संरक्षक मोतीलाल सोनी, दुआरा नाथ उत्सव समिति के शिवम हलवाई,  राहुल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading