अधेड़ व्यक्ति रामनक्षत्र हुए बुरी तरह से घायल

अतरैला/ रीवा जिले के अतरैला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बौलिया घाट के जंगल में महुआ बिनने गए अधेड़ रामनक्षत्र मिश्रा पर भालुओं के झुंड ने प्राण घातक हमला कर दिया। जिस कारण अधेड़ को काफी गंभीर चोटें आई। भालुओं के हमले के बाद अधेड़ व्यक्ति किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागते हुए अपने घर पहुचा। ।

बताया जाता है कि ग्राम हरदिहाई टोला देवखर निवासी रामनक्षत्र मिश्रा रात्रि तकरीबन 3 बजे बौलिया घाटी के जंगल में महुआ बिने गए थे वो महुआ बिन रहे थे तभी आधा दर्जन की संख्या में भालू का झुंड पहुंचा। जिन्हें देखकर वह अपने आप को बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन भालुओं के झुंड ने एक साथ राम नक्षत्र मिश्रा पर हमला बोल दिया और उनके मुंह को नोचने लगे।

इस दौरान वो अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे लेकिन सुनसान जंगल मे कोई बचाने नही पहुचा।
किसी तरह वो घायल अवस्था में भालुओं के बीच से निकलकर अपने आप को बचाने में सफल रहे और भागते हुए अपने घर पहुंचे।

जिसे तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेजा गया लेकिन हालत नाजुक होने पर वहा के डाक्टरो ने  प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। जहा पर उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल घटना की जानकारी लगने के बाद वन विभाग ने भालुओं के झुंड की तलाश जारी कर दी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading