जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत बसरेही निवासी मनीष मिश्रा जो 12 वर्ष बाद अपने गृह ग्राम बसरेही लौटे जिनके लौटने की खुशी में शुभचिन्तको ने अतरैला से रैली निकाल कर उनका भव्य स्वागत किया गया। जहा पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मनीष मिश्रा ने कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर जहां भारत तेजी से विकास कर रहा है वही विदेशों में भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धाक है जिसके चलते आज हम भारतीयों को विदेशों में भी मान सम्मान मिल रहा है जो बहुत गर्व की बात है। View this post on Instagram वो अलग बात है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प बनते ही हजारों भारतीयों को बड़े ही बेइज्जती के साथ हथकड़ी लगाकर इंडिया में उतारा गया। बता दे कि मनीष वर्ष 2012 मे दिल्ली से अमरीका के अटलांटिका गये थे वो वही रहकर अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उन्होंने बताया कि विदेश के लोग भी बहुत अच्छे है आज यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से एक ओर जहां विकास कर रहा है वही विदेशों में भी भारतीय नागरिको को मान सम्मान मिल रहा हैश्री मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि अपने मातृभूमि में आकर बहुत अच्छा लग रहा है पूज्य माता पिता और आप सबका स्नेह आशिर्वाद पाकर मै धन्य हुआ। जिसके लिए आप सभी देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते है हम 80 दिन के लिए भारत देश आये है और जून में पुनः अमेरिका वापस लौट जाऊंगा जहां हमारा खुद का व्यवसाय है जो अच्छे से चल रहा है प्रयास करूंगा कि हर वर्ष आपने देश आकर अपने स्वजनों से मिल सकूं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चाकघाट प्राचार्य द्वारा आरटीआई की जानकारी नही देने पर जिला शिक्षा कार्यालय रीवा पर अपीलीय आवेदन करने पर नही दी गयी प्रमाणित रिसीविंग नकली नोट छापने वाले रैकेट का खुलासा