सेवानिवृत्त अधिकारी ने कर्मचारी पर लगाए तानाशाही का आरोप, लगातार किया जा रहा था परेशान। रीवा/ रीवा जिले के सभी विभागों में आरटीआई की जानकारी को लेकर लगातार शिकायतकर्ता परेशान होते रहते है लेकिन उन्हें आरटीआई की जानकारी नही मिल पाती है जब भी शिक़ायतकर्ता कार्यालय जाता है आजकल कह कर टाल दिया जाता है और शिकायतकर्ता निराश होकर घर चला जाता है लेकिन कोई देखने सुनने बाला नही है। View this post on Instagram इसी तरह का एक मामला रीवा जिला अंतर्गत बालक हायर सेकंडरी स्कूल चाकघाट का है जहा पर शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने 2 माह पूर्व चन्द्रपुर स्कूल में पदस्थ्य शिक्षक लालजी कोल के प्रथम नियुक्त आदेश की तिथि माह की प्रस्तावित छाया प्रति एवं नियुक्ति के पूर्व और पश्चात के संतानों की जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी गई थी लेकिन प्राचार्य के द्वारा जानकारी नही दी गयी। तो उन्होंने 08/04/25 को अपीलीय अधिकारी के पास अपील लगाने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय रीवा आये लेकिन दुर्भाग्य से जिला जिला शिक्षा अधिकारी नही मिले। तब किसी ने बताया कि आप उस बाबू से मिल लीजिये।जब शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त अधिकारी ने उक्त बाबू के पास पहुचे तो कई बार ये कागज़ लाओ वो पावती लाओ कह कर कार्यालय से नीचे ऊपर बुलाते रहे और सेवानिवृत्त अधिकारी को परेशान करते रहे। अंत मे अपीलीय आवेदन लिए तो उसमें तारीख और चिड़िया बैठाकर दे दिये स्वयं रिसीविंग नही दिए।जबकि सेवानिवृत्त अधिकारी बार बार निवेदन करते रहे कि इसमें मुझे रिसीविंग दे आप, अपना नाम, हस्तक्षर और सील लगाकर दे ताकि राज्य सूचना आयोग में लगा सकू लेकिन उनके द्वारा नही दिया गया तक थक हार कर चले आये । इसके बाद मीडिया से रूबरू होकर ऐसे कर्मचारी के विहेवियर पर अफसोस जताया है और कहा कि यदि इसी तरह से कर्मचारी कार्य करेगे तो गरीबो असहायों को न्याय कहा से मिलेगा।जिसमे उन्होंने कर्मचारी पर आरटीआई की अपीलीय आवेदन में प्रमाणित न देने पर चाकघाट प्राचार्य के गोरखधंधे को छिपाने का आरोप लगाये हैऔर जिला कलेक्टर से ऐसे कर्मचारी पर कार्यवाही की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजू यादव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी की ली सदस्यता 12 वर्ष बाद अमरीका से भारत लौटे बसरेही निवासी मनीष मिश्रा, लोगो ने किया भव्य स्वागत
You must be logged in to post a comment.