हज यात्रा 2025 – इंदौर हज कमेटी की तैयारियां आमिर खान : इंदौर से हज यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर हज कमेटी के जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने हज यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इंदौर हज कमेटी के जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया कि इस बार हज यात्रा के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हाजियों की सुविधा के लिए कैम्प लगाए जा रहे हैं, और अच्छी खबर यह है कि हाजियों के टिकट और शेड्यूल भी जारी हो चुके हैं। View this post on Instagram राशिद शेख “जो हाजी वेटिंग लिस्ट में थे, उनकी वेटिंग भी अब क्लियर हो चुकी है। इस बार इंदौर से दो फ्लाइट्स की व्यवस्था की गई है, जबकि बाकी हाजियों को मुंबई से यात्रा करनी होगी।” राशिद शेख ने यह भी बताया कि हाजियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हज कमेटी का प्रयास है कि हाजियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले। हज कमेटी की इन तैयारियों से हाजियों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी। और खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किन्नर समाज ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर किया जल अभिषेक और माल्यार्पण मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेलों से बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर कैदियों को रिहाई, इंदौर से 10 उम्रकैद कैदी मुक्त