नईगढ़ी जनपद अध्यक्षया की मदद भी हुई बेकार। शिकायत पर पुलिस और पीएचई विभाग द्वारा नही दिया जाता ध्यान नईगढ़ी/ मऊगंज जिला बनते ही भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा है जहा पर आए दिन भ्रष्टाचार,अपराध और अराजकता की शिकायतें देखने और सुनने को मिलती रहती है लेकिन सम्बंधित अधिकारी चुने हुए सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के आगे बेबस है और स्थानीय विधायको के करीबी सत्ता पक्ष का धौस दिखाकर गरीबो के साथ अन्याय करते है। View this post on Instagram इसी तरह की एक घटना नईगढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत हिनौती ग्राम पंचायत से सामने आई है जहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सरपंच द्वारा एक शासकीय नलकूप का पाइप निकालकर उस पाइप की खटिया बनवाकर स्वयं के उपयोग में ले ली। जिस हैंडपम्प से कई गरीबो को पानी मिलता था इसके बाद दिव्यांग पीड़ित ने सम्बंधित पुलिस थाना और पीएचई बिभाग से कई बार शिकायत की लेकिन सत्ता पक्ष विधायक के करीबियों के आगे सभी बेबस नजर आए तब पीडित ने जनपद अध्यक्षया नईगढ़ी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई जिसे मानवता के नाते जनपद अध्यक्षया द्वारा बिना किसी शासकीय अनुदान के स्वयं के व्यय से एक मोटर रस्सी केवल और स्टार्टर दिया गया। जिसे दिव्यांग पीड़ित द्वारा उस बोर में मोटर डालकर पानी का उपयोग करने लगा। जनपद अध्यक्षया की मदद बेकार यह मदद भाजपा नेता को अच्छी नही लगी और उस मोटर को यह कहकर बाहर निकाल दिया कहा गया कि इस बोर का खनन विधायक देवतालाब द्वारा कराया गया है इसलिए कोई दूसरा काम नही करवा सकता है दिव्यांग का दुःख देखकर लगता है कि देवतालाब विधान क्षेत्र में भाजपा विधायक के नाम पर उनके करीबियों की खुलेआम गुंडागर्दी सरहंगयीं जारी है। बता दे कि इसके पूर्व भी देवतालाब विधायक के करीबी सोनी की पुजारी के साथ मारपीट और गुंडागर्दी सामने आई थी जब मामला खबरो में आया तो उसे तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। सवाल यही की विधायक निधि से किया गया बोर क्या किसी की व्यक्तिगत प्रॉपर्टी है जो भाजपा नेता अपना हक जमा रहे है। शासकीय राशि से चाहे जिस मद से बोर, हैंडपम्प, तालाब,कुआ और सड़क का निर्माण होता है सभी का बराबर अधिकार होता है फिर देवतालाब विधायक के करीबियों और नेताओं द्वारा अपना अधिकार क्यो जमाया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान कथा समिति द्वारा किया गया सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम किन्नर समाज ने बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर किया जल अभिषेक और माल्यार्पण
You must be logged in to post a comment.