श्री सबका मंगल करनें वाले है हनुमान जी कलियुग के राजाधिराज और जीवंत देवता -सर्जेश पांडे

अतरैला/ श्री हनुमान कथा समिति द्वारा श्री हनुमान जी के “अवतरण दिवस” पर दिव्य और भव्य जन्मोत्सव का आयोजन सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत पूंछीनाथ हनुमान मंदिर अतरैला में किया गया।
जहा पर पंडित सतानंद मिश्रा और आचार्य सुरेश तिवारी के आचार्यत्व में श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय द्वारा श्री हनुमान जी का वैदिक विधि विधान से पूजन कर चोला और ध्वज अर्पण किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित हनुमान कथा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं नें दीप प्रज्ज्वलित कर श्री हनुमान जी को समर्पित किया। दीपोत्सव के भव्य आयोजन नें जन्मोत्सव को दिव्यता प्रदान की
इस अवसर पर लोक कल्याण के सामूहिक संकल्प के साथ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का 234वां सप्त पाठ किया गया।

इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक व भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि हनुमान जी कलियुग के राजाधिराज है जो सबका मंगल करते हैं श्री हनुमान चालीसा पाठ उनकी आराधना का सहज और सरल रास्ता है आज ‌श्री हनुमान जी का अवतरण दिवस है साथ ही मनुष्य को शुभता और पूर्णता प्रदान करने वाली तिथि पूर्णिमा है इस शुभ अवसर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ और दीपदान परम पुण्यदाई और फलदाई है।

श्री पांडेय ने कहा कि गत तीन वर्षों से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का निरंतर आयोजन श्री हनुमान जी महराज की महती कृपा, सनातन समाज की श्रद्धा और हनुमान कथा समिति के सदस्यों के समर्पण का प्रतिफल है। यह अनुष्ठान सनातनी परंपराओं से जन-जन को जोड़ने और संस्कारित समाज के निर्माण के लिए है।

सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ में
श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, महराज गड़ेहरा श्रीनारायण दास , सेवा निवृत्त प्राचार्य पंडित सतानंद मिश्रा,आचार्य सुरेश तिवारी,सेवा निवृत्त लेखाधिकारी पंडित देवी प्रसाद पांडेय, सेवा निवृत्त शिक्षक बृजमोहन पांडेय, सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा,सेवा निवृत्त शिक्षक पंडित अमृतलाल मिश्रा,पंडित सिद्ध नारायण तिवारी, पंडित श्रीनिवास मिश्रा, एडवोकेट शांति कुमार दुवे, पंडित रामसूरत मिश्रा,हनुमत सेवक गोपाल सिंह बघेल, डाक्टर कामता प्रसाद गौतम, हनुमत सेवक राजेश साहू,
रामजी तिवारी, पंडित रामकिंकर मिश्रा, पंडित उमेश मिश्रा,उमाकांत द्विवेदी, पंडित अनंत प्रसाद पांडेय, हनुमत सेवक रामजी तिवारी, हनुमत सेवक प्रदीप कुमार पांडेय, मनोज कुमार तिवारी, मनोज कुमार द्विवेदी, अमरनाथ ओझा,संजय कुमार मिश्रा,महीप पांडेय,त्रिलोकी प्रसाद मिश्र,राजा बाबू कोरी,रजनीश गुप्ता, मनीष कुमार कहार,विद्यासागर नापित,मोतीलाल पाल,छेदीलाल गुप्ता,विराट तिवारी,राजललन तिवारी,मनीष कुमार गुप्ता,प्रिंस गुप्ता,अमन गुप्ता,
देव मिश्रा,लक्ष्य गुप्ता,अंश गुप्ता, दीपक कुमार कोरी,शुभम साहू,शिखा साहू,प्रिया गुप्ता,श्रेया साहू,विजय गुप्ता, राहुल साहू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु सामूहिक पाठ में शामिल हुए।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading