कार्यवाही करने में CMHO रीवा के छूट रहे पसीने। त्योंथर/ स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के गृह जिला रीवा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र त्यौंथर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी में पदस्थ स्टॉप नर्स संजू पांडे का मरीज से अवैध रूप से पैसे लेने का एक वीडियो वाइरल हो रहा है। जिसका वीडियो वाइरल होने के बाद सम्बंधित अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। View this post on Instagram बता दे कि रीवा जिले के हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आये दिन स्टॉप नर्सों/एनम के द्वारा महिलाओ के डिलेवरी दौरान व जांच के दौरान पैसे की मांग की जाती है कभी कभी तो गरीब डिलेवरी महिलाओ के पास पैसे नही होने से नर्सों के क्रोध का सामना करना पड़ता है और मजबूरन कही से लाकर देना पड़ता है। जिसकी जानकारी सभी सीएचओ, बीएमओ और सीएमएचओ को भी है लेकिन कार्यवाही न कर खुली छूट दे रखी है इसी बजह से अब सरकारी डाक्टर और नर्सें मरीजो के साथ लूट करने में लगें हुए है। वही क्षेत्रीय लोगो का कहना है ये नर्स अपने आप को एमबीबीएस से कम नही समझती है और हर मरीज से दवा के नाम पर पैसा लेती है यदि गरीबो को पैसा ही देना होता तो सरकारी अस्पताल ही क्यो जाए,वो भी प्राइवेट अस्पताल जा सकते है।गरीब तो यही सोच कर जाते है कि सरकारी अस्पताल में निःशुल्क इलाज और निःशुल्क दवा मिल जाएगी लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त नर्स के कारनामे कैमरे में कैद हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्टॉप नर्स संजू पांडे गढ़ी गांव की रहने वाली है इसीलिए मनमानी तरीके से मरीजों से लूट करती है।जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही करने में CMHO रीवा के पसीने छूट रहे है। हालांकि हमारा बेव/चैनेल वाइरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।फिर भी वाइरल वीडियो के बाद देखना होगा कि क्या मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डिस्ट्रिक्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 मे जयवीर जेठवा ने जीता गोल्ड मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.