भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई के आग्रह पर यह गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ यह कार्रवाई शनिवार को की गई। हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय एजेंसियों, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने बेल्जियम से कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए यह कदम उठाया है। View this post on Instagram सन 2018 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था। इस घोटाले में हीरा व्यापारी नीरव मोदी के अलावा उनकी पत्नी ऐमी, उनके भाई निशाल, और चाचा मेहुल चोकसी मुख्य अभियुक्त हैं। नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में हैं और कई बार उनकी जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है। वह खुद को भारत को प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। बैंक का दावा था कि इन सभी अभियुक्तों ने बैंक के अधिकारियों के साथ साजिश रची और बैंक को नुकसान पहुंचाया। पंजाब नेशनल बैंक ने जनवरी 2018 में पहली बार नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उन पर 280 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया था। 14 फरवरी को आंतरिक जांच पूरी होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, ये भारत का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला था। इस मामले में चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी अभियुक्त हैं। सीबीआई और प्रत्यर्पण निदेशालय (ईडी) को चोकसी की तलाश है। एक रिपोर्ट में दावा किया था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि, मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ इस समय बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहे हैं। उन्होंने देश का एफ रेजिडेंसी कार्ड हासिल कर लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत सरकार ने बेल्जियम से कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की अपील की है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। हालांकि, कानून के जानकारों के मुताबिक मेहुल चोकसी बेल्जियम में जमानत के लिए अर्जी दे सकते हैं और प्रत्यर्पण के भारत सरकार के आग्रह का विरोध कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चोकसी की लीगल टीम उनके खराब स्वास्थ्य को अपनी मजबूत दलील बना सकती है। इससे पहले, मेहुल चोकसी ने मुंबई की अदालत में हलफनामा देते हुए भारत आने में अक्षमता जाहिर की थी। मेहुल चोकसी ने भारत में मुकदमे का सामना करने में स्वास्थ्य के लिहाज से खुद को अनफिट बताया था। उन्होंने दावा किया कि वह ल्यूकीमिया, जिसे ब्लड कैंसर भी कहते हैं, से पीड़ित हैं और बेल्जियम के एक डॉक्टर की सिफारिश भी पेश की जिसमें कहा गया है कि वह यात्रा करने में 100 प्रतिशत अक्षम हैं। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा कि मेहुल चोकसी को भारत में उचित इलाज मिल सकता है, जहां वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में अभियुक्त और हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के बेल्जियम में रहने की बात सामने आने के मुद्दे पर बेल्जियम का बयान भी आया था। बेल्जियम की फेडरल पब्लिक सर्विस फॉरेन अफेयर्स में सोशल मीडिया और प्रेस के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने कहा था कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बेल्जियम में मेहुल चोकसी की मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर डेविड जॉर्डन्स ने कहा था, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि एफपीएस फॉरेन अफेयर्स को इस बारे में पता है. वो इसे बहुत अहमियत देता है। हालांकि, हम किसी एक मामले पर टिप्पणी नहीं करते. यह मामला फेडरल पब्लिक सर्विस जस्टिस के तहत आता है। एफपीएस फॉरेन अफेयर्स इससे जुड़े घटनाक्रम पर सक्रिय रूप से निगरानी जारी रखेगा। एक वक्त भारत के हीरा कारोबार के पोस्टर बॉय रहे मेहुल चोकसी की शुरुआत हीरे जैसी चमकदार थी। उनके तौर-तरीके हमेशा सोने जैसे लचीले रहे. लेकिन, नतीजा हर बार ऐसा, जैसे कोई गहनों की दुकान पर ठग लिया गया हो। मेहुल की कंपनी गीतांजलि ने ही 29 नवंबर 2011 को मुंबई में देश का पहला गोल्ड एटीएम लगाया था। मेहुल ने पिता चीनूभाई चोकसी के हीरों के सिर्फ कटिंग-पॉलिशिंग के कारोबार को विदेशी कंपनियां खरीदने तक का रास्ता दिखाया। पर एक वक्त आया, जब कंपनी की बदनामी से कर्मचारियों को ही नौकरी के लाले पड़ गए। बहन के नाम पर बनी उनकी कंपनी गीतांजलि ने 2006 में आईपीओ में कदम रखा, तो 330 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। फिर 2013 में वो वक्त आया, जब सेबी ने मेहुल की फर्म को हेर-फेर के शक में 6 महीने के लिए स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से रोक दिया। सन 2008 में कटरीना कैफ ने उनके हीरों का प्रचार किया, तो एक साल में कंपनी की बिक्री 60 फीसदी बढ़ गई। फिर 2018 में कंपनी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने आरोप लगाए कि गीतांजलि अपने ग्राहकों को नकली हीरे बेचती रही। कुल मिलाकर, चोकसी पर फंदा तो कस ही गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी में स्टाफ नर्स का अवैध वसूली करने का वीडियो हो रहा है वायरल बंगाल: हिंसा-तनाव के बाद अब खामोशी