बाबा साहब के संविधान को समाप्त करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे- कमलेश्वर पटेल

समाज में एकता लाता है बाबा साहब का संविधान -अभय मिश्रा

  सेमरिया/बाबा साहब की 134 में जयंती  रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम बधरा में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य अतिथि में एवं सेमरिया विधायक अभय मिश्रा की अध्यक्षता में  बाबा साहब की मूर्ति को माल्यार्पण कर
बाबा साहब की 134 में जयंती मनाई गई।


  संविधान पर बोलते हुए पूर्व मंत्री कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आज भारत एकता के सूत्र में है उसका कारण केवल भारत का संविधान ही है हर जाति धर्म के लोग अगर कहीं न्याय पा रहे हैं तो वह भारत के संविधान की देन है ।
कमलेश्वर पटेल ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पर तगड़ा प्रहार बोलते हुए कहा कि जब से यह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आई है तब से संविधान को धीरे-धीरे करके समाप्त करने की कोशिश की जा रही है लेकिन भारत के लोग भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व भारत के संविधान पर आस्था रखते हैं जिस पर किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमलेश्वर पटेल ने स्पष्ट तौर से कहा कि जिस तरह से किसानों के लिए काले कानून लाकर किसानों को बधुआ मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही थी उसी प्रकार शिक्षा के निजीकरण, सरकारी स्कूलों के बंद करने व आवश्यक दवाई व अस्पतालों के निजीकरण के कारण आज आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है पूरे देश मे बेरोजगारी के बजह से नवयुवक नशे के आदी हो रहे और बेरोजगारी के प्रताड़ना से आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।


बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का एक सपना था कि हर जाति हर वर्ग के लोगों को आरक्षण देकर एक समानता लाई जाए, हर गरीब का बेटा योग्यता के अनुसार पद को प्राप्त कर अपने परिवार का भरण पोषण करे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान से छेड़छाड़ करके आरक्षण समाप्त करने, सरकारी नौकरियों में चाहे वह अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग, सामान्य का पद हो किसी को नहीं भर रही है। सरकारी पदों को एक-एक करके समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
कमलेश्वर पटेल ने याद दिलाया कि जब अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार थी तो उन्होंने कर्मचारियों की पेंशन बंद की थी नरेंद्र मोदी और डबल इंजन की मोहन सरकार मिलकर कर्मचारियों को नौकरी से ही बाहर का रास्ता दिखाने व बेरोजगारों को नौकरी नहीं देने का चक्र  रच रही है लेकिन हम संविधान पर आस्था रखने वाले लोग हैं कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से संविधान की रक्षा करेगी। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में कभी संविधान बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी लेकिन आज जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से संविधान बचाने के लिए मजदूर, किसान, व्यापारी,छात्र, बेरोजगार रोड पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा  कि आज हम एक साथ बैठे हैं इसका कारण भारत का संविधान है एक साथ बैठकर खाना भी खाते हैं उसका कारण भारत का संविधान है और संविधान ही देश में एक करने का जो मतदान का अधिकार है वह संविधान में दिया है।  वही सेमरिया क्षेत्र के तमाम आम जनमानस से अपील करते हुए अभय मिश्रा ने कहा कि एक साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी का साथ दें ताकि संविधान बच सके। मजदूर किसान गरीब की रोटी बढ़ाने का काम भारत के संविधान बचाने के बाद ही होगा अन्यथा गरीब अमीर की खाई को कोई नहीं मिटा सकता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किसान नेता कुंवर सिंह ने बाबा साहब के संविधान को एक माला का रूप में पिरोकर सभी जाति धर्म को एक रूप करने का उदाहरण बताया।
आज सबसे ज्यादा गरीब व्यक्ति भयभीत है और सबसे ज्यादा गरीब व्यक्ति कमजोर है क्योंकि संविधान की रक्षा नहीं की जा रही है हर तरह से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करके अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ों व गरीब टपके के लोगों को भुखमरी के कगार पर ला रही है। आज नौजवानों को नौकरी के बजाय नाम बदलने का काम किया जा रहा है नौकरी न होने से परिवार में आत्महत्या के कारण बढ़ रहे हैं आज किसान आत्महत्या कर रहा है मजदूर आत्महत्या कर रहा है छात्र आत्महत्या कर रहा है लेकिन सरकार भ्रष्टाचार पेपर लीक करने व संविधान समाप्त करने का कुंठित प्रयास कर रही है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदरलाल चौधरी ने कहा कि हम बाबा साहब की संतान है और जब तक जिंदा रहेंगे बाबा साहब के संविधान से कोई छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। अपने खून का एक-एक कतरा भारत के संविधान को बचाने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी ही है जो देश के संविधान को देश में एकता अखंडता को बनाए रखेगी।

कार्यक्रम के आयोजक अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष खेमराज साकेत ने कहा कि बाबा साहब की मूर्ति लगाकर हर वर्ष हम लोग इसीलिए जयंती मनाते हैं ताकि भारत के लोगों को यह याद आता रहे कि आज हम भारत की मूल विचारधारा में है क्योंकि भारत का संविधान है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा ने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में देश के निर्माण का कार्य किया गया है और भारतीय जनता पार्टी के राज्य में देश को गिरवी रखने का कार्य किया जा रहा है संवैधानिक संस्थाओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करेगा और संविधान की रक्षा करेगा।

कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के भैयालाल सूर्यवंशी, रामअवतार प्रजापति, रघुराम साकेत, अरविंद कोल, अरुण साकेत, जगतपाल चर्मकार, रामखेलावन साकेत, राजकुमार साकेत, मोतीलाल साकेत, लालमन साकेत, जसराज सहित कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में बाबा साहेब के ऊपर गीत माला प्रस्तुत करने का कार्य राजहंस द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण तिवारी मुन्नू, एडवोकेट अरविंद तिवारी, अशोक तिवारी, विक्रमादित्य साकेत, रामलोटन साकेत, रामकलेश रावत, गणेश सिंह, महेंद्र सिंह, तेजभान सिंह ,कमल सिंह, मनोरंजन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तेजभान सिंह, कौशल पटेल, नंदकुमार सिंह,गजेंद्र रजक, प्रशांत कुशवाहा, पवन पांडे, रामचरण साकेत, पूर्व सरपंच मोतीलाल साकेत, सूर्यादिन साकेत, गुड्डू साकेत, राजेश साकेत सहित हजारों की संख्या में बाबा साहब के सचेतक उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading