भाजपाई सरकारों ने बाबा साहब के संविधान को कमजोर किया-शिव सिंह 

रीवा / समाजवादी पार्टी ने देश भर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए को बाबा साहब की प्रमुख देन संविधान एवं आरक्षण बचाने का संकल्प लेने का आवाहन किया था।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के जिला कमेटी रीवा ने कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर संविधान,लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की शपथ लिया।

जहा पर मुख्य अतिथि के रूप में सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल मौजूद रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह, पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से एमडी खान, अजय शुक्ला, संतकुमार पटेल, राजमणि यादव, लोहिया वाहिनी से कमलाकांत यादव, युवजन सभा से राकेश कुमार, अधिवक्ता सभा से अशोक यादव, लोहिया वाहिनी से रामचंद्र यादव, शहर अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ग़हरवार, अनुसूचित जाति से प्रदीप बंसल,शिवनाथ यादव, अल्पसंख्यक कमेटी से मोहम्मद शरीफ, मास्टर मोहम्मद,आबिद, राजू,रोहित पटेल, यादवेंद्र यादव, राजू यादव, मुस्ताक अंसारी, रमेश वर्मा, अंबेडकर वाहिनी से विनोद बंसल, मीडिया प्रभारी जय सिंह पटेल सहित तमाम साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे शिव सिंह ने कहा कि देशभर में जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां संविधान को कमजोर किया गया है उत्तर प्रदेश इसका जीता जागता उदाहरण है।
जहां सरेआम संविधान लोकतंत्र की हत्या हो रही है ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री गुफा में छिपे हुए हैं देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मौन हैं बाबा साहब का संविधान बहुजन समाज का कवच है संविधान अगर कमजोर होगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
तानाशाही का बोलबाला होगा आज हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि बाबा साहब के संविधान पर आंच नहीं आने देंगे भले ही जान की बाजी क्यों न लगाना पड़े।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading