फ़रियादिता ने रीवा पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।

सोहागी/ मामला रीवा जिला अंतर्गत सोहागी थाना क्षेत्र के घोड़ीडहा गांव का है जहा पर फ़रियादिता श्रीमती चन्द्रवती मिश्रा पत्नी स्व. श्री राजेन्द्र मिश्रा उम्र 58 वर्ष, निवासी घोडिडहा थाना सोहागी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक-21/08/2024 को दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास जब मैं अपनी भैस एवं पड़िया चराने पहाड़ तरफ ले जा रही थी जैसे ही घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो गांव के ही सुरेश शुक्ला उर्फ सरपंच पिता स्व. रामायण प्रसाद शुक्ला और विकाश शुक्ला निवासी-घोडिडहा थाना सोहागी जिला-रीवा द्वारा ट्रांसफार्मर से लोहे के पाईप में खुला तार सड़क से होते हुए अपने घर के बोर के लिये लगाये थे जो उसी तार में फसकर भैस की मृत्य हो गयी। जोर जोर से रोने की आबाज सुनकर तत्काल तार को उनके द्वारा निकाल दिया गया। नही तो मैं और नातिन की भी जान जा सकती थी।

जिसकी शिकायत दिनांक 21/08/2024 को थाना सौहागी में किया गया था इसके बाद भी दबंगो द्वारा आये दिन गाली गलौज कर मारने की धमकी भी दे रहे है जिस कारण पूरा परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है।

पीड़ित महिला ने कहा कि मैं काफी वृद्ध हूँ मेरा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। आरोपीगण आपराधिक प्रवत्ति के लोग है जिन पर राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है इसी बजह से आये दिन प्रताड़ित कर रहे है इतना ही नही 28/09/24 को मुझे और मेरे नातिन को उन्ही के द्वारा मारा गया। जिसकी भी शिकायत की गई थी।
  और अभी भी लोहे के पाइप से खुला तार लगाकर करेंट फैलाते है जिससे कभी भी दुबारा बड़ा हादसा हो सकता है।
कार्यवाही नही होने पर रीवा पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही हुई।

इस संबंध में जब पुलिस के पास जाओ तो राजनीतिक दबाव के कारण कार्यवाही करने से आनाकानी कर रहे है और जब MPEB  विभाग त्योंथर के पास जाओ तो कहते है कि पुलिस ही कार्यवाही करेगी। जिसके मुआबजे के राशि के राशि के लिए गरीब पीड़ित परिवार पुलिस विभाग औऱ एमपीईबी विभाग का चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही है।

यदि उपभोक्ता का कनेक्शन भी है और खुले तार से बिजली ले जा रहा है तो भी दोषी कनेक्शनधारी ही है यदि फर्जी तरीके से ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई कर रहा था तो भी दोषी वही है फिर भी विजली विभाग त्योंथर कार्यवाही क्यो नही कर रहा है आखिर विभाग इतनी मेहरवानी दोषियों पर क्यो दिखा रहा है क्या पूरे मामले में राजनीतिक दबाव है या कुछ और ही मामला है।
ये बड़ा सवाल है?

अब देखना यही होगा कि क्या इस सरकार से और अधिकारियों में हॉबी अफसरशाही से गरीबो को न्याय मिलेगा या यूं ही पीड़ित(गरीब) न्याय के लिए भटकते रहेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading