सैनिक सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार। मनगवां/रीवा जिले के मनगवां तहसील अंतर्गत ग्राम मढ़ीखुर्द निवासी अजय विश्वकर्मा भारतीय सेना की 119 एसाल्ट इंजीनियर रेजीमेंट में कार्यरत थे। जो सैन्य प्रतिक्षण के युद्धाभ्यास के दौरान टैंक पानी में गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका 11 अप्रैल को उपचार के दौरान रूड़की में दुखद निधन हो गया।शहीद अजय विश्वकर्मा का आज उनके गृह ग्राम मढ़ीखुर्द तहसील मनगवां जैसे ही पहुचा पूरा गांव मातम में डूब गया। View this post on Instagram इसके बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथगार्ड ऑफ आनर के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि जिला मुख्यालय से महज 35 किलोमीटर दूरी पर मढ़ी खुर्द गांव है जहां पर सतेन्द्र विश्वकर्मा के दो बेटे थे दोनों आर्मी में हैं।बड़े बेटे का नाम अरविंद विश्वकर्मा है जो कि वर्तमान में रांची में कार्यरत हैं वहीं छोटे बेटे का नाम अजय विश्वकर्मा है जो कि पटियाला में पोस्टेड थे। अजय के पिता जी कृषि कार्य करते है माता गृहिणी हैं। वही शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए सूबेदार सत्यानारायण शर्मा के नेतृत्व में सेना का दल,पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में मुस्लिम समाज का हज प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू ग्रीनलैण्ड गार्डेन बैकुण्ठपुर में कल 14 अप्रैल को डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की मनाई जाएगी 134वीं जयंती
You must be logged in to post a comment.