क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की गयी अपील बैकुंठपुर/ भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह का आयोजन कल दिनांक 14 अप्रैल को ग्रीन लैण्ड गार्डेन बैकुंठपुर में किया गया है।इस सम्बन्ध में बिरसा मुंडा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा ने बताया कि संविधान रचियता बाबा साहब हम सबके आदर्श है उनके मूल्यों की रक्षा हेतु हम सब संघर्षरत है।कल दिनांक 14 अप्रैल को बैकुण्ठपुर नगर के ग्रीन लैण्ड गार्डेन में बाबा साहब कि जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।कार्यक्रम ग्रीन लैण्ड गार्डेन में प्रातः 9:00 बजे झांकी एवं जुलूस निकाला जाएगा एवं दोपहर 1:00 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू होगा। View this post on Instagram जिसके लिए कार्यक्रम के आयोजक विष्णुकांत कुशवाहा ने क्षेत्र के सभी भाई बहनों एवं माताओं से अनुरोध किये है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह को सफल बनायें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा का लाल ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, गृह ग्राम में छाया मातम डिस्ट्रिक्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 मे जयवीर जेठवा ने जीता गोल्ड