मांगे पूरी नही होने पर 24 अप्रैल को किया जाएगा उग्र आंदोलन। जवा/ रीवा जिला अंतर्गत जवा तहसील बीते 10 वर्षों से उपेक्षा का शिकार बनता जा रहा है लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिनकी समस्याओ को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा के तत्वाधान में आज सुवह 11 बजे से जवा चौराहे में चक्काजाम किया गया। उस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशा को लेकर आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रहार किया। View this post on Instagram उनकी मांगों में जवा ब्लॉक अंतर्गत खराब पड़े हजारों हैंड पम्पो को बनवाया जाय। जल जीवन मिशन में कार्य कर रही NCC कम्पनी के घटिया निर्माण कार्य की जांच करायी जाय क्योंकि NCC कंपनी के द्वारा बिना अनुमति के नेशनल हाइवे और ग्रामीण सड़को को काटकर नष्ट किया जा रहा है जिनके भ्रष्टाचार की एवं कार्यों की जांच कराई जाए। इसके साथ ही मादक पदार्थों की अघोषित मंडी बने जवा बाजार, ऊंचाडीह, बाबा की बरौली, इटौरी, भक्ता टोला, बरौली ठकुरान,खरपटा, झलवा, गाढ़ा 138,पथरौड़ा सहित पूरे जवा तहसील के सभी गांवों में जो शराब एवं अन्य नशा की बिक्री जोरो पर है परंतु शिकायत के बावजूद भी संबंधित थाना प्रभारियों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाय। इसी तरह से बीआरसी कार्यालय जवा में मेंटेनेंस एवं कंटेंजेंसी राशि में कमीशन खोरी की जांच करने तथा जवा अस्पताल में प्रसूति सहायता,अटैच किए गए वाहन, रोगी कल्याण समिति की राशि एवं मेंटेनेंस के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की जांच एवं बिजली विभाग द्वारा मनमानी बिजली बिल देना एवं जनपद पंचायत कार्यालय जवा में की जा रही वित्तीय अनियमितता का खुलासा किया जाए और तहसील कार्यालय जवा में मनमानी तरीके से अधिकारियों की अनुपस्थिति आये दिन देखने को मिलती है आदि मुद्दों को लेकर एसडीएम जवा के नाम तहसीलदार जवा को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि निर्धारित समय पर मांगे पूरी नही हुई तो 24 अप्रैल को उग्र आंदोलन करेंगे। उस दौरान मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरुण तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेन्द्र पांडेय, अरुणेंद्र शेखर मिश्रा, चक्रधर सिंह, जवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र द्विवेदी, शिव बालक पांडेय,डभौरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह पिंटू, रामनरेश तिवारी, धनेंद्र पांडेय नत्थू, तरुणेंद्र द्विवेदी,रामप्रभाव विश्वकर्मा, मो. कादिर, सिया दुलारी विश्वकर्मा, रामू दुबे, जियामुद्दीन खान पप्पू, बालेन्द्र मिश्रा,किशोर कुमार तिवारी,प्रवीण सिंह भौठी सहित विधानसभा सिरमौर के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लाक मंडलम, सेक्टर, बीएलए सहित आम जन मानस मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “पुलिस की वर्दी में छिपा कातिल: अश्विनी बिदरे हत्याकांड” उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला : मुख्यमंत्री
You must be logged in to post a comment.