परिजनों एवं शुभचिन्तको ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। रीवा/ रीवा जिले के होनहार छात्र अभिषेक कुमार मिश्रा पिता बीरेंद्र कुमार मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार रीवा) ग्राम सिरमौर का जीएसटी एक्ससाइज विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने की खुशी में Scholars Academy Coaching इंदौर के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। View this post on Instagram बता दे कि अभिषेक मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल रीवा में हुई थी जबकि स्नातक की पढ़ाई होलकर साइंस कॉलेज इंदौर से प्राप्त की थी इसके बाद उन्होंने Scholars Academy Coaching इंदौर से कोचिंग की जिसके परिणामस्वरूप अपने माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद व स्वयं के कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।जिनके चयन होने पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया इसके साथ ही संस्था द्वारा उनके माता-पिता और चाचा-चाची को भी मंच पर आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।यह क्षण न केवल मिश्रा परिवार के लिए गर्व का विषय बना बल्कि पूरे रीवा क्षेत्र के लिए भी सम्मानजनक रहा। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से कड़ी मेहनत और ईमानदारी को अपनाने की अपील की उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मन में संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। जिनके कामयाबी को देखते हुए परिजनों और शुभचिन्तको ने अभिषेक को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिषेक की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़ी ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं बशर्ते जुनून और जज़्बा सच्चा होना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मनाया NSUI का 55वॉ स्थापना दिवस जैनियों के ही नहीं जन-जन के हैं महावीर- महावीर जयंती पर विशेष
You must be logged in to post a comment.