रीवा/ रीवा में आज दिनाँक 09 अप्रैल 2025 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में घोघर स्थित कांग्रेस भवन में ध्वज बंधन कर संविधान की शपथ लेते हुए NSUI का 55वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। View this post on Instagram जिसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि आज एनएसयूआई का स्थापना दिवस है जो कि छात्रहित की लड़ाई सदैव लड़ता है और आगे भी इसी प्रकार छात्रहित की लडाई लड़ता रहेगा। स्थापना दिवस के अवसर पर सबसे पहले झंडा वंदन किया गया इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली एवं एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उसके उपरांत एनएसयूआई कार्यालय में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय,आर्यन सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ द्विवेदी महासचिव,अर्पित तिवारी शिवांशु शुक्ला,अभिषेक तिवारी, नीलेश द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिकेत पयसी सचिव अजय सिंह,विश्वविद्यालय अध्यक्ष देवेश शुक्ला टीआरएस अध्यक्ष उत्कर्ष मिश्रा लॉ कॉलेज अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, मॉडल साइंस अध्यक्ष आयुष पाण्डेय,माखन लाल चतुर्वेदी रिशाब खान, प्रियांशु मिश्रा विक्रांत यादव, निखिल पांडे रितिक तिवारी तोषण यादव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन GDC कालेज रीवा में फूहड़ता भरे गाने बीड़ी जलइले गाने पर डांस और बीड़ी/सिगरेट पीते छात्रा का वीडियो हो रहा वायरल अभिषेक कुमार मिश्रा का जीएसटी एक्साइज में इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर Scholars Academy Coaching इंदौर द्वारा किया गया विशेष सम्मान
You must be logged in to post a comment.